
जगदलपुर। एक तरफ जहां गर्मी की दस्तक के साथ नगर निगम क्षेत्र के कई वार्डो में पीने के पानी की पर्याप्त उपलब्धता नहीं होनें से लोगों को गहरे संकट से जूझना पड़ रहा है वहीं निगम क्षेत्र के ही कुछ क्षेत्रों में निगम व पीएचई की लापरवाही से हजारों गैनल पानी रोजाना बरबाद हो रहा है। कहीं टूटी पानी की पाइप लाइन पानी के व्यर्थ बह जाने का कारण हैं तो कहीं सार्वजनिक नलों से गायब टोटियों के चलते पानी प्यासों के कंठ में जाने की बयाज नाली में बह रह है। यह नजारा निगम के किसी एक इलाकें का नहीं बल्कि निचली बस्तियों में बहुतायत स्थानों में लापरवाही का यह नमूना आसानी से देखा जा सकता है। निगम के बाहरी क्षेत्र में स्थित गुरूगोविंद सिंह और छत्रपति शिवाजी वार्ड में पिछले 24 घंटे में हजारों गैलन पानी नाली में बह चुका है। पानी का बहना अभी भी जारी है। लागू बाड़ी से एमपीएम जाने वाले मार्ग में पानी की मुख्य पाइप लाइन दो दिनों से फूटी पड़ी है। जिसे सुधारने अभी तक निगम का ध्यान नहीं गया हैे। इस फूटी पाइन से करीब सौ मीटर आगे तालाब के नजदीक सार्वजनिक नल की टोटी गायब होनें से वहां भी पानी व्यर्थ बह रहा है। सरस्वती शिशु मंदिर कंगोली के नजदीक भी पाइप लाइन फूटी है। वहां भी किसी का ध्यान नहीं जा रहा है। शहर के कई अन्य वार्डो में भी पाइप लाइन टूट-फूट की स्थिति में हैं। निगम कर्मियों से चर्चा करने पर बताया गया कि सड़क निर्माण कार्य जारी रहने के कारण कुछ क्षेत्रों में यह स्थिति बनी है। जिसे सुधारने निगम के पीएचई अमले को निर्देशित किया जा चुका है।