• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • जगदलपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लोकसभा चुनाव से पहले छत्‍तीसगढ़ में कांग्रेस को बड़ा झटका, जगदलपुर शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरला तिवारी भाजपा में शामिल

Lok Sabha elections 2024: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को छत्‍तीसगढ़ के जगदलपुर में बड़ा झटका लगा है। यहां महिला कांग्रेस जगदलपुर की शहर अध्यक्ष सरला...और पढ़ें

By Ashish Kumar GuptaEdited By: Ashish Kumar Gupta
Publish Date: Sun, 03 Mar 2024 03:32:12 PM (IST)Updated Date: Sun, 03 Mar 2024 06:12:52 PM (IST)
लोकसभा चुनाव से पहले छत्‍तीसगढ़ में कांग्रेस को बड़ा झटका, जगदलपुर शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरला तिवारी भाजपा में शामिल

नईदुनिया प्रतिनिधि, जगदलपुर। Lok Sabha elections 2024: लोकसभा चुनाव से पहले यहां बस्तर में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव व संगठन की जगदलपुर शहर अध्यक्ष सरला तिवारी कांग्रेस से त्यागपत्र देकर रविवार को भाजपा में शामिल हो गईं। दोपहर में भाजपा जिला कार्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व स्थानीय विधायक किरण सिंह देव के समक्ष उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्र्रहण की। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों ने पार्टी का गमछा पहनाकर उनका स्वागत किया।

सरला तिवारी (61 वर्षीय) बस्तर में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता रही हैं। पिछले 30 सालों से वह कांग्रेस में थीं। संगठन के कई पदों पर उन्होंने काम किया। भाजपा में शामिल होने से एक घंटा पहले उन्होंने इंटरनेट मीडिया के माध्यम से कांग्रेस की सदस्यता से अपना त्यागपत्र महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम को भेजकर इसकी सूचना पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज, महामंत्री मलकीत सिंह गैदू व शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य को दे दी थी। नईदुनिया से चर्चा में कांग्रेस छोड़ने के सवाल पर सरला तिवारी ने कहा कि कांग्रेस संगठन में अब कार्यकर्ताओं की पूछपरख नहीं होती है। भाजपा में अनुशासन है। सशक्त नेतृत्व है और संगठन में कार्यकर्ताओं की पूछपरख है। मान- सम्मान है और आज देश का जनमत भाजपा के साथ है। बता दें कि सरला तिवारी और किरण सिंह देव दोनों ने पीजी कालेज धरमपुरा से एलएलबी की पढ़ाई की। वह किरण सिंह देव से कालेज में एक साल सीनियर थी। दोनों ने एक साथ जिला व सत्र न्यायालय में वकालत शुरू की थी। भाजपा प्रवेश के अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता व वन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी, पूर्व जिला अध्यक्ष विद्याशरण तिवारी, भाजपा जिला महामंत्री रामाश्रय सिंह एवं पार्टी के कुछ अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।


24 घंटा पहले केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में धरना में शामिल थीं सरला

सरला तिवारी का कांग्रेस से मोहभंग हो गया है इसका आभास कांग्रेसियों को नहीं था। भाजपा में शामिल होने से एक दिन पहले शनिवार को शहर के सिरहासार चौक में भाजपा और केंद्र सरकार की नीतियों और महंगाई के विरोध में कांग्रेस के धरना में सरला तिवारी पहुंची थीं। स्वास्थ्य ठीक नहीं होने की बात कहकर उन्होंने धरना को संबोधित नहीं किया। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने नईदुनिया से चर्चा में कहा कि सरला तिवारी कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाली हैं इसकी भनक उन्होंने नहीं लगने दी। उन्होंने रविवार दोपहर में वाट्सएप पर पार्टी से त्यागपत्र की सूचना दी। उनसे फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।