• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • जगदलपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 08, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chhattisgarh : इन कर्मचारियों के समर्थन में नक्सली, फेंके पर्चे, बंद कर दी सड़क

Naxal movement पुलिस और सुरक्षा बल नक्सलियों के यहां होने की आशंका के मद्देनजर सर्चिंग कर रहे हैं।

By Edited By:
Publish Date: Fri, 08 Mar 2019 12:30:41 PM (IST)Updated Date: Fri, 08 Mar 2019 12:51:21 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Chhattisgarh : इन कर्मचारियों के समर्थन में नक्सली, फेंके पर्चे, बंद कर दी सड़क

जगदलपुर। नक्सलियों ने बस्तर क्षेत्र में एक बार फिर से पोस्टर-बैनर और पर्चों के जरिए दहशत फैलाना शुरू कर दिया है। महिला दिवस मनाने का आह्वान करते हुए नक्सलियों ने शुक्रवार को केके लाइन रेलवे ट्रैक पर पर्चे फेंके। इन पर्चों में नक्सलियों ने शिक्षाकर्मिंयों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के समर्थन में बातें लिखी हैं और उन्हें आन्दोलन के लिए उकसाया है।

इन पर्चों के जरिए नक्सली यहां दहशत पैदा करने के साथ-साथ स्थानीय स्तर के कर्मचारियों को अपने झांसे में लेने की कोशिश कर रहे हैं। नक्सलियों ने किरंदूल रेलवे सेक्सन के भांसी स्टेशन के पास ये पर्चे फेंके थे। सूचना पर जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और पर्चों को जब्त किया। इस घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने सर्चिंग बढ़ा दी है।


दूसरी तरफ नारायणपुर जिले में ओरछा मार्ग पर नक्सलियों ने पेड़ गिराकर सड़क के बीचों-बीच डाल दिया। इससे मार्ग अवरुद्ध हो गया। दोनों तरफ से आने वाले वाहनों को वापस लौटना पड़ा। रायनार के नजदीक नक्सलियों ने बैनर टांगे हैं जिनमें लोकतंत्र विरोधी बातें लिखी गई हैं। इस मार्ग पर यात्री बसों की आवाजाही पूरी तरह बंद है। पुलिस और सुरक्षा बल नक्सलियों के यहां होने की आशंका के मद्देनजर सर्चिंग कर रहे हैं।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।