
जगदलपुर। Naxal Derailed Train in Dantewada विशाखापट्टनम से किरंदुल जा रही स्पेशल ट्रेन शुक्रवार रात को दंतेवाड़ा जिले में भांसी-बचेली स्टेशन के बीच पटरी से उतर गई। घटना नक्सलियों द्वारा रेल पटरी की फिश प्लेट निकलाने के कारण हुई। इस घटना में ट्रेन का इंजन और उसके पीछे का मालवाहक डिब्बा पटरी से उतर गया। दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर डोर नेरली रेल ब्रिज के समीप रात 9.15 बजे हुई इस घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर नही है। नक्सली इलाका होने तथा जंगल के बीच हुई घटना के तीन घंटे बाद भी पुलिस वहां नहीं पहुंच पाई थी।
मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना के बाद 15-20 नक्सली पहुंचे और ट्रेन ड्राइवर महेश बेसरा और गार्ड का वाकीटाकी छीन लिया। एक्सप्रेस ट्रेन जगदलपुर स्टेशन से शाम 4.45 बजे छूटी थी। दंतेवाड़ा के आगे कमलूर स्टेशन के समीप नक्सलियों ने रेलवे लाइन पर बैनर बांधा था।
शाम 5.50 बजे फरसपाल थाना से पुलिस ने जाकर बैनर हटाया। इस घटना के कारण एक्सप्रेस ट्रेन दंतेवाड़ा स्टेशन में एक घंटे तक खड़ी कर दी गई थी। मार्ग बहाल होने के बाद रात 8.15 बजे यात्री ट्रेन को दंतेवाड़ा से किरंदुल के लिए रवाना किया गया, जो आगे जाकर नक्सलियों की साजिश में फंसकर पटरी से उतर गई। News Updating...