• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • जगदलपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सातवें वेतन आयोग की रिपोर्ट तय करेगी रेलवे की हड़ताल

तेइस नवंबर से प्रस्तावित केन्द्रीय रेल कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल टल गई है। ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन एआईआरएफ सातवें वेतन आयोग की रिपोर्ट देखने के बाद तय करेगी कि आंदोलन करना है या नहीं। विभिन्न मांगो को लेकर केन्द्रीय रेल कर्मचारियों के संगठन एआईआरएफ ने 23 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की घो

By Edited By:
Publish Date: Thu, 22 Oct 2015 09:54:26 PM (IST)Updated Date: Thu, 22 Oct 2015 09:54:26 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
सातवें वेतन आयोग की रिपोर्ट तय करेगी रेलवे की हड़ताल

जगदलपुर (ब्यूरो)। तेइस नवंबर से प्रस्तावित केन्द्रीय रेल कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल टल गई है। ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन एआईआरएफ सातवें वेतन आयोग की रिपोर्ट देखने के बाद तय करेगी कि आंदोलन करना है या नहीं। विभिन्न मांगो को लेकर केन्द्रीय रेल कर्मचारियों के संगठन एआईआरएफ ने 23 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की घोषणा की थी। एआईआरएफ के असिस्टेंट सेकेट्री सीएच गांधी ने नईदुनिया को बताया कि तेइस नवंबर से होने वाली अनिश्चितकालीन हड़ताल स्थगित कर 19 नवंबर को दिल्ली में एक दिन का धरना आयोजित किया जा रहा है। धरना आयोजित करने के पीछे मुख्य वजह एक बार फिर अपनी मांगों को सरकार के सामने रखना है। श्री गांधी ने बताया कि जनवरी में सातवे वेतन आयोग की रिपोर्ट आ जाएगी और इसके एक माह बाद फरवरी में केन्द्रीय बजट में सरकार का रूख भी पता चल जाएगा। फ ोन पर हुई चर्चा में एआईआरएफ के असिस्टेंट सेकेट्री सीएच गांधी ने बताया कि सातवें वेतन आयोग द्वारा रेल कर्मचारियों की मांगो पर उचित निर्णय नहीं लिए जाने की स्थिति तथा एआईआरएफ की अन्य मांगों पर सरकार का निर्णय आंदोलन की दिशा और दशा तय करेगी। उन्होंने कहा कि फरवरी में केन्द्रीय बजट आने के बाद एआईआरएफ आखिरी निर्णय लेगी। नवंबर की प्रस्तावित हड़ताल को खारिज किए जाने से इंकार करते हुए श्री गांधी ने कहा कि हड़ताल स्थगित की जा रही है, रद्द नहीं की जा रही है।

---


एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।