
जगदलपुर(ब्यूरो)। नारायणपुर जिले के बुनागांव आश्रम के सेरेब्रेल मलेरिया पीड़ित छात्र ने बुधवार को मेकॉज में दम तोड़ दिया।
सतत निगरानी में रख चार दिनों से डॉक्टर उसके उपचार में जुटे थे।
तेज बुखार और बेहोशी हालत में शनिवार को कक्षा चौथी के छात्र विष्णु पिता रामसाय को मेकॉज में भर्ती कराया गया। जिसे जांच के बाद डॉक्टरों ने सेरेब्रेल मेलेरिया पॉजीटिव पाया और वेल्टिनेटर में रखकर उपचार शुरू किया था। शरीर में खून की कमी के चलते दो यूनिट ब्लड भी दी गई लेकिन बुधवार की दोपहर करीब एक बजे छात्र ने दम तोड़ दिया। साथ पहुंचे आश्रम के शिक्षकों ने बताया कि विष्णु को तेज बुखार होने पर शनिवार को कोंडागांव हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत और गंभीर हो गई तो मेकॉज रिफर कर किया था। उसे सांस लेने के दिक्कत हो रही थी। यहां चिकित्सकों ने छात्र को खून की कमी के साथ ब्रेन सेरेब्रेल मलेरिया बताते उपचार कर रहे थे लेकिन उसकी मौत हो गई। शिक्षक के अनुसार छात्र की घर पर मां भी बीमार है और अन्य परिजन रोजगार के लिए प्रदेश से बाहर गए हैं। इधर आश्रम के छात्र के गंभीर रुप से बीमार होने पर शासन की योजनाओं पर सवाल उठने लगे हैं। शासन सभी स्कूल और आश्रम छात्रावासों में बच्चों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और दवा-उपचार उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है। बावजूद ऐसे मामले सामने आ रहे है।
---