चांपा साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एक करोड़ लोन दिलाने का झांसा देकर लाखों की ठगी: आरोपित इंदौर से गिरफ्तार
चांपा में यूको बैंक से एक करोड़ का लोन दिलाने का झांसा देकर होटल व्यवसायी से 10.87 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी कुलदीप वशिष्ठ को पुलिस ने इंदौर से...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 04 Aug 2026 09:26:38 AM (IST)Updated Date: Tue, 04 Aug 2026 09:26:38 AM (IST)
आरोपित कुलदीप वशिष्ठHighLights
- होटल व्यवसायी को फर्जी लोन स्वीकृति पत्र देकर ठगने वाला आरोपी धराया।
- पहले दिलाया था 95 लाख का लोन, इसी भरोसे का फायदा उठाकर की ठगी।
- चांपा पुलिस ने ट्रांजिट रिमांड पर लाकर भेजा न्यायिक हिरासत में।
नईदुनिया प्रतिनिधि, चांपा : यूको बैंक से एक करोड़ का लोन दिलाने का झांसा देकर 10.87 लाख की ठगी करने वाले आरोपित को चांपा पुलिस ने मध्यप्रदेश के इंदौर से गिरफ्तार किया है। आरोपित फर्जी लोन स्वीकृति पत्र, बैंक का मोनो और नकली हस्ताक्षरों का इस्तेमाल कर लोगों को अपने झांसे में लेता था। पुलिस ने आरोपित को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। थाना प्रभारी अशोक वैष्णव ने बताया कि शिवनगर, चांपा निवासी आशुतोष अग्रवाल पेशे से हाटल व्यवसायी है। उन्होंने 16 जून 2025 को थाना चांपा में शिकायत दर्ज कराई थी।
शिकायत में उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 में अखबार में प्रकाशित एक विज्ञापन के माध्यम से उनकी पहचान रायपुर निवासी कुलदीप वशिष्ठ (41) से हुई थी। आरोपित ने स्वयं को बैंकिंग कार्यों से जुड़ा बताते हुए यूको बैंक से एक करोड़ का लोन स्वीकृत कराने का भरोसा दिलाया।
एक बार आशुतोष अग्रवाल को कुलदीप वशिष्ठ ने 95 लाख का लोन दिलाया था। जिसके कारण आरोपित कुलदीप के ऊपर उसे विश्वास हो गया था। आशुतोष अग्रवाल के होटल के सामने कुछ खाली जमीन थी जिसे खरीदकर वे वहां काम्पलेक्स का निर्माण कराना चाहते थे। इसके लिए उन्हें पैसे की जरूरत थी। आशुतोष ने कुलदीप वशिष्ठ से संपर्क किया।
यह भी पढ़ें- जैजैपुर के आदित्य प्रभु दुबे ने अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन में जीता गोल्ड: नेपाल में आयोजित प्रतियोगिता में भारत का बढ़ाया मान
आरोपित ने विभिन्न किश्तों में लिया आनलाइन भुगतान
इसके लिए पहले पांच लाख फिक्स डिपाजिट और 5 से 6 लाख अन्य खर्च होने की बात कही। विश्वास दिलाने के लिए आरोपित ने फर्जी लोन स्वीकृति पत्र, बैंक का मोनो और नकली हस्ताक्षरों वाले दस्तावेज उपलब्ध कराए। आशुतोष ने आरोपित के झांसे में आकर एक लाख नकद, 25 हजार फोन-पे, 7 लाख आरटीजीएस तथा 2,54,285 विभिन्न किश्तों में आनलाइन भुगतान कर दिए। इस तरह आरोपित ने कुल 10,87,285 की ठगी कर ली।
इंदौर के महालक्ष्मी नगर क्षेत्र में छिपा था आरोपित
शिकायत के आधार पर थाना चांपा में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। साइबर तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपित का पता लगाकर इंदौर में दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपित ने कुलदीप वशिष्ठ ने बताया कि वह मूलतः रायपुर का निवासी है और वर्तमान में इंदौर के महालक्ष्मी नगर क्षेत्र में रह रहा था। पुलिस उसे गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर चांपा लाकर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।