• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर चांपा

जांजगीर पुलिस कस्टडी में मौत, थाने में हाईवोल्टेज ड्रामा, एसपी ने आरक्षक को किया सस्पेंड

जांजगीर-चांपा के चांपा थाने में आबकारी मामले में पकड़े गए मेहंदीपारा निवासी शिव सहिस की पुलिस कस्टडी के दौरान तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना से भड़क...और पढ़ें

By Madan TiwariEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Fri, 11 Sep 2026 03:57:00 PM (IST)Updated Date: Fri, 11 Sep 2026 03:57:00 PM (IST)
जांजगीर पुलिस कस्टडी में मौत, थाने में हाईवोल्टेज ड्रामा, एसपी ने आरक्षक को किया सस्पेंड
मृतक की पत्नी बच्चों के साथ थाना के बाहर धरने पर मोहल्लेवासी

HighLights

  1. चांपा पुलिस कस्टडी में शिव सहिस की मौत से मचा हड़कंप।
  2. स्वजनों ने थाना घेरकर उठाई 50 लाख मुआवजा और नौकरी की मांग।
  3. SP ने आरक्षक निलंबित किया, मजिस्ट्रियल जांच के दिए आदेश।

नईदुनिया न्यूज, जांजगीर: पुलिस अभिरक्षा में लिए गए मेहंदीपारा निवासी शिव सहिस उर्फ गुल्लू की इलाज के दौरान मौत के बाद आक्राशित स्वजन व मोहल्लेवासियों ने चांपा थाने का घेराव कर दिया।

जानकारी के अनुसार शिव सहिस को महुआ शराब से जुड़े आबकारी मामले में गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद तबीयत बिगड़ने पर उसे बीडीएम अस्पताल चांपा में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत के बाद स्वजनों ने शव लेने से इंकार कर दिया। मृतक की पत्नी बच्चों के साथ थाना के बाहर धरने पर बैठ गई।

थाने का घेराव व मांगें

परिवार ने 50 लाख रुपये मुआवजा, एक सदस्य को नौकरी तथा बच्चों की पढ़ाई और भरण-पोषण की व्यवस्था करने की मांग रखी। साथ ही स्वजनों ने दो पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करने की मांग की। इधर, थाना चांपा में दर्ज आबकारी एक्ट के मामले में लापरवाही के आरोप में आरक्षक ईश्वरी राठौर को पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।


आरक्षक पर गिरी गाज

लापरवाही के आरोप में पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने आरक्षक ईश्वरी राठौर को तुरंत निलंबित कर दिया।

मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में स्वजन की बातचीत हुई जिसके बाद मामला शांत हुआ।

मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में हुई बातचीत के बाद प्रशासन ने मजिस्ट्रियल जांच, पत्नी को निजी कंपनी में नौकरी और बच्चों की शिक्षा-भरण पोषण का जिम्मा उठाया, जिसके बाद शव का अंतिम संस्कार करने पर सहमति बनी।

प्रशासन की ओर से मजिस्ट्रियल जांच के साथ ही मृतक की पत्नी को प्राइवेट कंपनी में नौकरी और बच्चों के भरण पोषण का आश्वासन दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत की वजह स्पष्ट होगी। मृतक का अंतिम संस्कार शुक्रवार को किया जाएगा। डा. यूलैण्डन यार्क एएसपी, जांजगीर