• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर चांपा

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तुलसीदास से पहले भोलेनाथ ने की थी रामचरित मानस की रचना - महंत रामसुंदरदास

जांजगीर-चांपा (नईदुनिया न्यूज)। राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष डाक्टर महंत रामसुन्दर दास नगर पंचायत नवागढ़ एवं ग्राम तुस्मा में आयोजित नवधा भक्ति कार्यक...और पढ़ें

By Nai Dunia News NetworkEdited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Tue, 02 Mar 2021 02:52:44 AM (IST)Updated Date: Tue, 02 Mar 2021 02:52:44 AM (IST)
तुलसीदास से पहले भोलेनाथ ने की थी रामचरित मानस की रचना  -  महंत रामसुंदरदास

जांजगीर-चांपा (नईदुनिया न्यूज)। राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष डाक्टर महंत रामसुन्दर दास नगर पंचायत नवागढ़ एवं ग्राम तुस्मा में आयोजित नवधा भक्ति कार्यक्रम में शामिल हुए। दोनों ही स्थानों पर पहुंचने पर नगर एवं ग्राम वासियों ने राम नाम संकीर्तन के साथ उनका स्वागत किया। महंत रामसुंदरदास ने कहाकि रामचरित मानस की रचना गोस्वामी तुलसीदास महाराज से पूर्व भगवान भोलेनाथ ने की थी। जिसे सुनाने के लिए वे उचित पात्र की तलाश में थे। उन्हें लगा कि माता पार्वती इसके लिए सबसे उत्तम कोटि की श्रोता है। उन्होंने उन्हें राम कथा का रसपान कराया। इसलिए गोस्वामी तुलसीदास महाराज ने रामचरित मानस में लिखा है रचि महेश निज मानस राखा। भक्त प्रहलाद की कथा का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि भक्त प्रहलाद की भक्ति से भगवान खंभे से प्रकट हो गए। गोस्वामी तुलसीदास रचित रामचरित मानस यथार्थवाद पर आधारित है । हमें सियाराम मैं सब जग जानी के सिद्घांत को आत्मसात करना चाहिए। संपूर्ण जगत ईश्वर का ही बनाया हुआ है इसके कण - कण में सीताराम विराजमान है। इस अवसर पर देवालाल सोनी, रामतीरथदास, नवागढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष भुवनेश्वर केसरवानी, वसंत पवार, भूपेंद्र साहू, दिलदार खान, अजीज खान, संतोष साहू, तेरस राम साहू , दिलीप केसरवानी, इसी तरह ग्राम तुस्मा में रवि कांत पटेल, प्रेम लाल साहू, विक्रम साहू , कमल साहू , व्यास महाराज, रामदयाल साहू, जीवनलाल कुंभकार, दिलीप कर्ष, भागवत साहू, जितेंद्र साहू, चंदू साहू, चक्रधर कुंभकार, खगेंद्र दास वैष्णव, परसराम पटेल, कीर्तन साहू, राम प्रकाश कुंभकार, दिगंबर प्रसाद साहू, अशोक विश्वकर्मा, असमान साहू, सम्मे लाल साहू, खोल बहरा साहू, भोलाराम साहू, जगदीश साहू, अंबिका साहू, रमताला साहू, जनपद सदस्य सरिता साहू, शिक्षक शिवकुमार साहू, गेंद राम साहू, खोल बहरा पटेल, रथ राम कर्ष, मनीराम साहू , परसराम पटेल, संतराम साहू, हीरा लाल साहू, भागवत साहू, कन्हैया पटेल और मीडिया प्रभारी निर्मल दास वैष्णव सहित ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।