• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर चांपा

छत्तीसगढ़ में मुख्य आरोपी की जगह भाई को बनाया मुजरिम... SP ने एसआई को किया लाइन अटैच

पुलिस ने मुख्य आरोपी चंद्रेश्वर यादव की जगह उसके भाई चंद्र कुमार यादव को आरोपी बनाकर जेल भेज दिया।

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Tue, 22 Sep 2026 11:56:01 AM (IST)Updated Date: Tue, 22 Sep 2026 11:56:01 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
छत्तीसगढ़ में मुख्य आरोपी की जगह भाई को बनाया मुजरिम... SP ने एसआई को किया लाइन अटैच
जांजगीर नवागढ़ थाने में विवेचना पर सवाल (AI Generated Image)

HighLights

  1. एसपी ने एसआई को किया लाइन अटैच
  2. बीएनएस 281 और 125(1) में दर्ज था केस
  3. एसपी बोले, लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी

नईदुनिया न्यूज, जांजगीर। नवागढ़ थाने में पुलिस विवेचना पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि पुलिस ने मामले की समुचित छानबीन किए बिना मुख्य आरोपित के भाई को आरोपित बना दिया और उसे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। मामला सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने कार्रवाई करते हुए संबंधित विवेचक एसआई को लाइन अटैच कर दिया है।

बिना छानबीन के भाई को बनाया आरोपी

जानकारी के अनुसार नवागढ़ थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 और 125 (1) के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस रिकॉर्ड में चंद्रेश्वर यादव उर्फ मंडला (निवासी गंगाजल) को मामले का मुख्य और नामजद आरोपित बताया गया था। हालांकि, विवेचना के दौरान मुख्य आरोपित चंद्रेश्वर यादव के स्थान पर उसके भाई चंद्र कुमार यादव को प्रकरण में आरोपित बना दिया गया।


आरोप है कि चंद्र कुमार यादव को बिना पर्याप्त छानबीन और विधिक प्रक्रिया के थाने से ही जमानत मुचलके पर छोड़ दिया गया था। बाद में उसे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भी भेज दिया गया। पूरे मामले की विवेचना में गंभीर लापरवाही सामने आने के बाद पुलिस अधिकारियों ने इसे गंभीरता से लिया।

विवेचना में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी : एसपी पांडेय

मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने नाराजगी जताते हुए तत्काल तथ्यात्मक जांच कराई। जांच में विवेचक की प्रथम दृष्टया गंभीर लापरवाही और मनमानी सामने आने पर संबंधित एसआई को लाइन अटैच कर दिया गया।

एसपी पांडेय ने स्पष्ट किया कि पुलिस कार्रवाई के दौरान किसी भी प्रकार की कोताही, लापरवाही या मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि कानून से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की छवि खराब करने वाली ऐसी हरकतों पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।