• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर चांपा

छत्तीसगढ़ के जांजगीर में स्वाइन फ्लू के बाद स्क्रब टाइफस का कहर: तुसमा के युवक ने बिलासपुर में तोड़ा दम, 5 मरीज भर्ती

जांजगीर-चांपा में स्वाइन फ्लू से मौत के बाद स्क्रब टाइफस ने चिंता बढ़ा दी है। एक माह में 40 से 45 मरीज अस्पताल पहुंचे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी ...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Sun, 20 Sep 2026 10:55:34 AM (IST)Updated Date: Sun, 20 Sep 2026 10:55:34 AM (IST)
छत्तीसगढ़ के जांजगीर में स्वाइन फ्लू के बाद स्क्रब टाइफस का कहर: तुसमा के युवक ने बिलासपुर में तोड़ा दम, 5 मरीज भर्ती
स्वाइन फ्लू के बाद स्क्रब टाइफस ने बढ़ाई चिंता

HighLights

  1. तुसमा के 25 वर्षीय युवक की बिलासपुर में मौत
  2. जिला अस्पताल में 5 स्क्रब टाइफस मरीज भर्ती हैं
  3. एक माह में 40 से 45 मरीज पहुंचे अस्पताल

नईदुनिया प्रतिनिधि, जांजगीर-चांपा। जिले में स्वाइन फ्लू से एक व्यक्ति की मौत के बाद अब स्क्रब टाइफस ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। स्क्रब टाइफस की चपेट में आने के बाद शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के तुसमा निवासी 25 वर्षीय युवक की बिलासपुर के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक ने शनिवार 19 सितंबर को दम तोड़ा। वर्तमान में जिला अस्पताल में पांच मरीज भर्ती हैं।

तेज बुखार के बाद बिगड़ी थी तबीयत

जानकारी के अनुसार तुसमा निवासी 25 वर्षीय युवक को 17 सितंबर को तेज बुखार आया था। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों ने उसे उपचार के लिए पहले शिवरीनारायण के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन हालत में अपेक्षित सुधार नहीं होने पर उसे बिलासपुर के निजी अस्पताल ले जाया गया।


वहां उपचार के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई। युवक की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्र में बीमारी की स्थिति की निगरानी बढ़ा दी है।

एक माह में 40 से 45 मरीज अस्पताल पहुंचे

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले में पिछले एक माह में सरकारी और निजी अस्पतालों को मिलाकर करीब 40 से 45 मरीज स्क्रब टाइफस के लक्षणों के साथ उपचार के लिए पहुंचे हैं। इनमें बड़ी संख्या में मरीजों ने निजी अस्पतालों में इलाज कराया है। कई मरीजों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जिला अस्पताल में भी स्क्रब टाइफस के मरीजों की संख्या बढ़ी है। बीमारी के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी और जांच की प्रक्रिया तेज कर दी है।

स्क्रब टाइफस से पीड़ित शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के तुसमा निवासी 25 वर्षीय युवक की बिलासपुर के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हुई है। समय पर जांच और उपचार से बीमारी को गंभीर होने से रोका जा सकता है।

डॉ. अनिता जायसवाल, सीएमएचओ, जांजगीर