
जांजगीर-चाम्पा। नकल करने से मना करने पर ओपन स्कूल के परीक्षार्थी ने ड्यूटी कर रहे शिक्षकों को धमकाते हुए जान से मारने की बात कही। पुलिस ने उसके खिलापᆬ अपराध दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार ओपन स्कूल की परीक्षा में सोमवार को 12वी का छात्र दुर्गेश कुमार चंद्रा जैजैपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कंचदा में परीक्षा के दौरान नकल कर रहा था। पर्यवेक्षकों ने जब मना किया तो वह आक्रोशित हो गया और उन्हें ही भला बुरा कहने लगा। शिक्षकों ने थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने दुर्गेश कुमार चंद्रा के खिलापᆬ भादवि की धारा 294, 506, 186, 189 व परीक्षा अधिनियम की धारा 9 के तहत अपराध दर्ज किया है।
---------------------------------------------