• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर चांपा

जांजगीर: पत्नी को जिंदा जलाने की कोशिश, शराब के नशे में तारपीन तेल डालकर लगाई आग

अकलतरा थाना क्षेत्र के पोड़ीभाठा में शराब के नशे में एक पति ने घरेलू विवाद के दौरान अपनी पत्नी पर तारपीन का तेल डालकर आग लगा दी। इस घटना में महिला गंभ...और पढ़ें

By Mandla NaiduniaEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Thu, 15 Oct 2026 05:21:49 PM (IST)Updated Date: Thu, 15 Oct 2026 05:42:58 PM (IST)
जांजगीर: पत्नी को जिंदा जलाने की कोशिश, शराब के नशे में तारपीन तेल डालकर लगाई आग
आरोपी लालमणी यादव

HighLights

  1. शराब के नशे में पत्नी पर तारपीन तेल डालकर आग लगाई।
  2. गंभीर रूप से झुलसी महिला का रायपुर में इलाज जारी।
  3. अकलतरा पुलिस ने 36 घंटे में रायपुर से पति गिरफ्तार किया।

नईदुनिया न्यूज, अकलतरा: घरेलू विवाद के दौरान पत्नी पर तारपीन तेल डालकर आग लगाने के आरोपित पति को अकलतरा पुलिस ने घटना के 36 घंटे के भीतर रायपुर से गिरफ्तार कर लिया। घटना 12 अक्टूबर की है। गंभीर रूप से झुलसी महिला का रायपुर के डीकेएस अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी लालमणी यादव उर्फ मनीराम यादव, पिता गणेशराम यादव, मूल निवासी करूमहूं, थाना अकलतरा क्षेत्र का रहने वाला है। वह पिछले चार वर्षों से अपनी पत्नी और बच्चों के साथ अकलतरा के पोड़ीभाठा वार्ड क्रमांक 1 में रह रहा था। आरोप है कि घरेलू विवाद के दौरान वह पत्नी के साथ गाली-गलौज और मारपीट करता था।


12 अक्टूबर को विवाद के दौरान आरोपी ने घर में रंग-रोगन के लिए रखे तारपीन तेल को पत्नी के ऊपर डाल दिया और माचिस से आग लगा दी। आग की चपेट में आने के बाद महिला बचाव के लिए चिल्लाते हुए घर से बाहर निकली। आवाज सुनकर पड़ोसियों ने तत्काल पानी डालकर आग बुझाई और घायल महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकलतरा पहुंचाया।

रायपुर डीकेएस अस्पताल में इलाज जारी

महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे सिम्स अस्पताल बिलासपुर रेफर किया। इसके बाद उसे रायपुर के डीकेएस अस्पताल भेजा गया, जहां उसका उपचार जारी है। एसडीओपी अकलतरा डॉ. मेखलेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई और गिरफ्तारी

जांच के दौरान आरोपित के रायपुर में होने की सूचना मिलने पर अकलतरा पुलिस ने देर रात दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित लालमणी यादव उर्फ मनीराम यादव के विरुद्ध थाना अकलतरा में तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 115(2), 351(3), 118(2) एवं 109 में कार्रवाई की है। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

यह भी पढ़ें- कोरबा के मदनपुर घाट में ट्रेलरों की टक्कर से घंटों फंसी एंबुलेंस, NHAI ने लापरवाह एजेंसी पर ठोका 10 लाख जुर्माना