• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर चांपा

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पत्थर से सिर कुचलकर युवती को जिंदा जलाया

जांजगीर-चांपा। नईदुनिया न्यूज। नवागढ़ में छोटे भाई की प्रेमिका के सिर पर पत्थर मारकर बड़े भाई ने उसे पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जला दिया और खुद को पुलिस के हव...और पढ़ें

By Nai Dunia News NetworkEdited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Tue, 05 Nov 2019 04:03:18 AM (IST)Updated Date: Tue, 05 Nov 2019 04:03:18 AM (IST)
पत्थर से सिर कुचलकर युवती को जिंदा जलाया

जांजगीर-चांपा। नईदुनिया न्यूज। नवागढ़ में छोटे भाई की प्रेमिका के सिर पर पत्थर मारकर बड़े भाई ने उसे पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जला दिया और खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। इस जघन्य हत्याकांड से नवागढ़ में सनसनी फैल गई।

नगर पंचायत नवागढ़ के वार्ड नंबर 2 में अनवर खान पिता सब्बीर खान का घर है। उसका छोटा भाई जमीर खान का 6-7 साल पहले सूरजपुर जिले के जयनगर थानांतार्गत ग्राम सिलफिली निवासी सुनीता कुशवाहा (35) पिता शंभू कुशवाहा से बिलासपुर में काम के दौरान जान पहचान हुई और यह पहचान प्रेम में तब्दील हो गया। जानकारी के अनुसार इस दौरान सुनीता गर्भवती भी हुई थी जिसके बाद सुनीता ने शादी का दबाव बनाया और मामला थाने तक भी पहुॅचा था। शादी के वादे के बाद दोनो में सुलह भी हो गई मगर फिर आरोपी का भाई जमीर खान जॉब छोड़कर अपने गांव नवागढ़ वापस आ गया और युवती सुनीता कुशवाहा से दूरी बना ली साथ ही उसने गांव आने के बाद शादी भी कर ली। इस बात को लेकर कई बार विवाद भी हुआ। सुनीता कुशवाहा रविवार की शाम अपने प्रेमी जमीर खान के घर नवागढ़ आई हुई थी। जिस दौरान उसका प्रेमी जमीर खान मौजूद नहीं था। मगर पुराने मामले को लेकर सुनीता कुशवाहा और प्रेमी के परिजनो ंके बीच विवाद होने लगा वह रात तक उनके घर पर ही जमी रही और विवाद बढ़ता गया। उसे घर के बाहर निकालकर दरवाजा बंद कर दिया गया। बाहर से सुनीता दरवाजा खटखटा रही थी। इसी बीच देर रात जमीर खान का बड़ा भाई अनवर खान कहीं से कबड्डी खेलकर वापस लौटा तो वह युवती घर के बाहर ही थी। अनवर खान ने तैश में आकर सुनीता कुशवाहा के सिर पर पत्थर पटक दिया। जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ी। इसके बाद उसने जेरीकेन में रखे पेट्रोल को सुनीता पर डालकर आग लगा दी। बुरी तरह जलने से व सिर पर पत्थर से प्रहार के चलते युवती की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद अरोपी अनवर खान रात 3.20 बजे थाने पहुॅचा और घटना के संबंध में पुलिस को जानकारी देते हुए आत्म समर्पण कर दिया। पुलिस ने उसके खिलाफ भादवि की धारा 302 के तहत अपराध दर्ज किया और उसे गिरफ्तार किया। एसडीओपी जितेन्द्र चंद्राकर व नवागढ़ थाना स्टाफ घटना स्थल पहुंचे और मुआयना किया तथा शव का पंचनामा कर पीएम के लिए अस्पताल भेजा व युवती के मोबाइल के माध्यम से परिजनों को सूचना दी गई।


बाहर रहता है युवती का प्रेमी

जमीर खान ने पहले युवती से प्रेम संबंध बनाया और उसकी अस्मत से खिलवाड़ कर उससे किनारा कर लिया। इतना ही नहीं उसने युवती से दूरी बनाकर दूसरी शादी भी कर ली और छत्तीसगढ़ से बाहर महाराष्ट्र के किसी शहर में परिवार सहित रह रहा है।