• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर चांपा

नवरात्र में अंधेरे में डूबा कोटमी सोनार रेलवे स्टेशन, मगरमच्छ पार्क वाले इस अहम मार्ग पर यात्रियों की बड़ी परेशानी

बिलासपुर-हावड़ा रेल मार्ग पर स्थित कोटमी सोनार रेलवे स्टेशन इन दिनों प्रकाश व्यवस्था के अभाव में पूरी तरह अंधेरे में डूबा हुआ है। नवरात्र के इस त्योहा...और पढ़ें

By komal ShuklaEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Tue, 20 Oct 2026 10:13:59 PM (IST)Updated Date: Tue, 20 Oct 2026 10:13:59 PM (IST)
नवरात्र में अंधेरे में डूबा कोटमी सोनार रेलवे स्टेशन, मगरमच्छ पार्क वाले इस अहम मार्ग पर यात्रियों की बड़ी परेशानी
कोटमी सोनार रेलवे स्टेशन में छाया अंधेरा ।

HighLights

  1. कोटमी सोनार रेलवे स्टेशन इन दिनों पूरी तरह अंधेरे में डूबा।
  2. नवरात्र में यात्रियों और पर्यटकों को हो रही भारी असुविधा।
  3. पुलिस प्रभारी ने रेलवे अधिकारियों से संपर्क कर व्यवस्था सुधारने की मांग की।

नईदुनिया न्यूज, कोटमी सोनार: बिलासपुर-हावड़ा रेल मार्ग पर स्थित कोटमी सोनार रेलवे स्टेशन इन दिनों प्रकाश व्यवस्था के अभाव में अंधेरे में डूबा हुआ है। नवरात्र जैसे महत्वपूर्ण पर्व के दौरान भी रेलवे स्टेशन पर रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्टेशन पर अंधेरा पसरा रहने के कारण यात्रियों को बैठकर ट्रेनों का इंतजार करने से लेकर आवागमन तक में दिक्कतें हो रही हैं।

नवरात्र के अवसर पर नैला, चांपा और बिलासपुर जैसे प्रमुख क्षेत्रों में आने-जाने वाले यात्रियों की आवाजाही बढ़ गई है। इसके बावजूद स्टेशन परिसर में प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने से यात्रियों में नाराजगी है। यात्रियों का कहना है कि रेलवे प्रशासन टिकट के माध्यम से यात्रियों से किराया वसूल करता है, लेकिन स्टेशन पर रोशनी जैसी बुनियादी सुविधा उपलब्ध नहीं होना चिंताजनक है।


मगरमच्छ पार्क के कारण भी महत्वपूर्ण है स्टेशन

कोटमी सोनार में प्रसिद्ध मगरमच्छ संरक्षण केंद्र (क्रोकोडाइल पार्क) स्थापित है, जहां पर्यटक पहुंचते हैं। ऐसे में बिलासपुर-हावड़ा रेल मार्ग पर स्थित इस स्टेशन का महत्व और बढ़ जाता है। इसके बावजूद स्टेशन पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था नहीं होना रेलवे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है।

जल्द व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग

यात्रियों का कहना है कि स्टेशन पर अंधेरा रहने से रात के समय असुविधा के साथ सुरक्षा संबंधी चिंताएं भी बनी रहती हैं। रेलवे प्रशासन को इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए स्टेशन परिसर और यात्रियों के बैठने वाले स्थानों पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करनी चाहिए। यात्रियों ने मांग की है कि संबंधित रेलवे अधिकारी जल्द पहल कर प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करें, ताकि लोगों को सुरक्षित और सुविधाजनक तरीके से रेल यात्रा करने का अवसर मिल सके। पुलिस सहायता केंद्र कोटमी सोनार प्रभारी व्योमेश लिल्हारे द्वारा रेलवे प्रशासन के अधिकारियों से संपर्क कर रेलवे स्टेशन प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने संपर्क किया गया है।