• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर चांपा

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंस्टाग्राम पर सुसाइड का लाइव VIDEO… 19 साल की युवती ने फांसी लगाकर दी जान, प्रेम-प्रसंग का मामला

छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा में युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका यह वीडियो इंस्टाग्राम पर लाइव देखा गया। युवती के माता-पिता हैदराबाद में मजदू...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Thu, 02 Jan 2025 10:04:21 AM (IST)Updated Date: Mon, 24 Feb 2025 11:45:48 AM (IST)
इंस्टाग्राम पर सुसाइड का लाइव VIDEO… 19 साल की युवती ने फांसी लगाकर दी जान, प्रेम-प्रसंग का मामला
19 साल की अंकुर नाथ की फोटो। (दूसरी तस्वीर फांसी के बाद की)

HighLights

  1. मिसदा गांव में बहन से साथ रहती थी युवती
  2. युवती के मोबाइल फोन की जांच कर ही पुलिस
  3. शुरुआती पूछताछ में प्रेम प्रसंग का मामला

नईदुनिया, जांजगीर चांपा (Suicide on Instagram)। जांजगीर चांपा जिले के ग्राम मिसदा में 19 साल की अंकुर नाथ ने अपने घर में फांसी लगा ली। फांसी लगाने से पहले उसने अपने इंस्टाग्राम पेज पर लाइव वीडियो बनाया। इस तरह पूरा घटनाक्रम वीडियो में कैद हो गया। घटना नवागढ़ थाना क्षेत्र की है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

नवागढ़ थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने बताया कि मिसदा गांव की रहने वाली युवती अंकुर नाथ ने 29 दिसंबर को घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। मरने से पहले अपने इंस्टाग्राम आईडी की पेज में लाइव किया था।


हैदराबाद में मजदूरी करते हैं माता-पिता

  • युवती के माता पिता हैदराबाद में मजदूरी करते हैं। वह अपनी एक बहन के साथ घर में रहती थी। लाइव वीडियो को अन्य यूजर्स और गांव लोगो ने देखा, जिसके बाद घर के अन्य सदस्यों को जानकारी दी। तब तक फांसी के फंदे में झूला चुकी थी।
  • लोग युवती को मृत अवस्था में उतारकर सीएचसी अस्पताल नवागढ़ लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना थाने में मिलने पर 30 दिसंबर को पुलिस ने पंचनामा कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
  • इसके बाद शव अंतिम संस्कार के लिए स्वजन को सौंप दिया गया। वहीं पुलिस ने युवती के मोबाइल फोन को जब्त कर जांच के लिए भेज दिया है। परिवार के अन्य सदस्यों के बयान लिए गए हैं।

naidunia_image

प्रेम-प्रसंग का मामला लग रहा

पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टिया प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं में जांच पड़ताल में जुटी हुई है। अभी मोबाइल फोन के सीडीआर निकाली जा रही है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

naidunia_image