• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर चांपा

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Janjgir Champa News: जिले में लू से अब तक चार लोगों की मौत, भीषण गर्मी के बीच ट्रकों में घंटों बैठे रहना पड़ा महंगा, मृतकों में दो ड्राइवर और एक हेल्पर

इसके पूर्व 31 मई को रेलवे स्टेशन जांजगीर नैला में एक बुजुर्ग की लू लगने से मौत हो गई थीं। सिविल सर्जन डा अनिल जगत का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बा...और पढ़ें

By Madan TiwariEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Sat, 01 Jun 2024 08:52:59 AM (IST)Updated Date: Sat, 01 Jun 2024 09:56:26 AM (IST)
Janjgir Champa News: जिले में लू से अब तक चार लोगों की मौत, भीषण गर्मी के बीच ट्रकों में घंटों बैठे रहना पड़ा महंगा, मृतकों में दो ड्राइवर और एक हेल्पर
प्रतीकात्मक चित्र

HighLights

  1. उद्योग के सामने ट्रक लेकर घंटों खड़े रहना दो लोगों को महंगा पड़ गया।
  2. भीषण गर्मी के बीच पीआईएल प्लांट के सामने ट्रकों की लंबी लाइन।
  3. वाहन में बैठे दोनों भीषण गर्मी के चपेट में आने से लू लगने के कारण बेहोश हो गए।

नईदुनिया प्रतिनिधि, जांजगीर -चांपा। जिले में अब तक लू से चार लोगों की मौत हो चुकी है। जिस तरह तापमान बढ़ा है, उससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है, क्योंकि जिले में पहली बार ऐसी स्थिति बनी है। आज भी लू की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है।

जांजगीर के रेलवे स्टेशन के पास एक दिन पहले एक बुजुर्ग की लू से मौत हुई थी। फिर शिवरीनारायण में कल एक ड्राइवर जगपाल सिंह की लू से मौत हुई थी, जो जमशेदपुर झारखण्ड का रहने वाला था। इधर, चाम्पा में एक ड्राइवर और हेल्पर की लू से मौत हो गई है। मृतक ड्राइवर अमरीक सिंह, दुर्ग के खुर्सीपार और हेल्पर शंभू कोरवा, धुरकी झारखण्ड के रहने वाला था। उद्योग के सामने ट्रक लेकर घंटों खड़े रहना दो लोगों को महंगा पड़ गया। पीआईएल के सामने ट्रकों की लंबी लाइन लगी थी। जिसमें भीषण गर्मी होने के चलते ट्रक चालक डिहाईड्रेशन का शिकार हो गए। इससे दो लोगों की मौत हो गई। मामला चांपा थाना के पीआईएल के पास का है।


प्रकाश इंडस्ट्रीज के सामने हर रोज की भांति शुक्रवार को ट्रकों की लंबी लाइन लगी हुई थी। इसमें झारखंड के गांव झुरकी निवासी चालक शंभू कोरवा (26) ट्रक के साथ प्लांट के गेट खुलने का इंतजार कर रहा था। इसी तरह एक दूसरे ट्रक में अमृत सिंह पिता महेन्द्र खुर्सीपार (63) जिला भिलाई निवासी भी मौजूद था। दोनों भीषण गर्मी के चपेट में आने से लू लगने के कारण बेहोश हो गए।

आसपास के लोग तत्काल दोनों को बीडीएम अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। स्वजन के नहीं पहुंचने के कारण पीएम शुक्रवार को नहीं हो सका। स्वजनों के आने के बाद शनिवार को पीएम होगा। सिविल सर्जन डा अनिल जगत का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चलेगा। भीषण गर्मी के चलते लोग डिहाईड्रेशन का शिकार हो रहे हैं। इससे हार्ट काम करना बंद देता है। इससे अचानक हार्ट अटैक हो जाता है। जिससे लोगों की मौत हो जाती है। धूप में ज्यादा देर तक खुले में रहने से लोगों को बचना चाहिए।