CG में पुलिस महकमे की बड़ी फजीहत, महिला आरक्षक से कराया बाथरूम साफ, फेसबुक पर वायरल, RI पर आरोप
जांजगीर पुलिस लाइन में पदस्थ महिला आरक्षक बबीता सायतोड़े का वर्दी में सफाई करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। उसने आरआई प्रदीप जोशी पर ज्वाइ...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 06 Oct 2026 10:30:12 PM (IST)Updated Date: Tue, 06 Oct 2026 10:30:12 PM (IST)
शौचालय की सफाई करती महिला आरक्षकHighLights
- महिला आरक्षक से पुलिस लाइन कार्यालय और बाथरूम की सफाई कराई गई।
- आरक्षक ने फेसबुक वीडियो डालकर आरआई प्रदीप जोशी पर प्रताड़ना का आरोप लगाया।
- एडिशनल एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों पक्षों से मांगा जवाब।
नईदुनिया न्यूज, जांजगीर : पुलिस लाइन में पदस्थ एक महिला आरक्षक की सफाई करते हुए वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद पुलिस महकमे में चर्चा तेज हो गई है। वीडियो में महिला आरक्षक पुलिस ड्रेस में पुलिस लाइन कार्यालय परिसर, आरआई के कार्यालय के आसपास और बाथरूम की सफाई करती नजर आ रही है।
महिला आरक्षक बबीता सायतोड़े ने वीडियो के माध्यम से रक्षित निरीक्षक (आरआई) प्रदीप जोशी पर प्रताड़ित करने और ज्वाइनिंग नहीं देने का आरोप लगाया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एडिशनल एसपी ने महिला आरक्षक और आरआई दोनों से जवाब तलब किया है।
फेसबुक पर अपलोड किया वीडियो
महिला आरक्षक ने अपने फेसबुक अकाउंट पर वीडियो अपलोड किया है। वीडियो में वह पुलिस लाइन कार्यालय परिसर में सफाई करती दिखाई दे रही है। इसके साथ ही उसने अपनी परेशानी बताते हुए आरआई पर आरोप लगाए हैं। वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद पुलिस विभाग में मामला चर्चा का विषय बन गया।
दो दिन से ज्वाइनिंग के लिए लगा रही चक्कर
महिला आरक्षक बबीता सायतोड़े का आरोप है कि वह पिछले दो दिनों से आमद (ज्वाइनिंग) देने के लिए आरआई से मिलने का प्रयास कर रही है। उसका कहना है कि उससे काम कराया गया, लेकिन इसके बाद भी ज्वाइनिंग नहीं दी गई। महिला आरक्षक ने वीडियो में अपनी स्थिति को लेकर नाराजगी भी जताई है।
जांच के बाद होगी कार्रवाई :
एएसपी वीडियो सामने आने के बाद एडिशनल एसपी यूलैंडन यार्क ने मामले में संबंधित महिला आरक्षक और आरआई से जवाब मांगा है। दोनों पक्षों का जवाब लेने के बाद पूरे मामले की जांच की जाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर दोषी पाए जाने वाले के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।