
जांजगीर-चांपा। नईदुनिया न्यूज। शिकागो के अमर शहीदों की याद में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर एक मई को जांजगीर जिला मुख्यालय के केरा रोड स्थित कर्मचारी भवन में 12 बजे शहीदों की वेदी पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्घा सुमन अर्पित किया जाएगा। इसके बाद प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम मजदूरों की समस्याओं के साथ स्थानीय मांगों को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके लिए छत्तीसगढ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ से संबंधित सभी यूनियन आंगनबाडी कार्यकर्ता सहायिका पेंशनर कल्याण संघ कोटवार यूनियन जन स्वास्थ्य रक्षक मध्यान भोजन रसोइया संघ, छात्रावास अधीक्षक संघ महिला बाल विकास पर्यवेक्षक संघ, स्टेट कारपोरेशन संघ, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी संघ, बीमा एंप्लाइज फेडरेशन राजमिस्त्री कल्याण संघ, मितानिन संघ, डाटा एंट्री ऑपरेटर संघ एवं अन्य सभी मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में पहुंचने के लिए संघ के जिला अध्यक्ष अर्जुन सिंह क्षत्रिय, विरेंद्र सेंड, सुरेश सिंह छत्रिय ने आग्रह किया है।