• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर चांपा

पशु आहार-खली के बढ़े दाम, तो महंगा हुआ दूध! अकलतरा में 1 सितंबर से लागू होंगी नई दरें, जानिए नया रेट

अकलतरा दुग्ध व्यापारी संघ ने पशु आहार और दाना-पानी की बढ़ती कीमतों को देखते हुए दूध की दरों में संशोधन किया है। 1 सितंबर 2026 से शहर में गाय का दूध 60 रुपये और भैंस का दूध 70 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। इस निर्णय पर अकलतरा के सभी प्रमुख डेयरी व होटल संचालकों ने अपनी सहमति जताई है।

By Madan TiwariEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Sun, 30 Aug 2026 11:33:23 PM (IST)Updated Date: Sun, 30 Aug 2026 11:33:23 PM (IST)
पशु आहार-खली के बढ़े दाम, तो महंगा हुआ दूध! अकलतरा में 1 सितंबर से लागू होंगी नई दरें, जानिए नया रेट
बैठक में उपस्थित अकलतरा दुग्ध व्यापारी संघ के सदस्य

HighLights

  1. सितंबर से गाय का दूध ₹60 और भैंस का ₹70 प्रति लीटर।
  2. पशु चारा और खली-दाना के दाम बढ़ने से लिया गया फैसला।
  3. शहर के प्रमुख डेयरी व होटल संचालकों ने दी सर्वसम्मति।

नईदुनिया न्यूज, अकलतरा : बढ़ती महंगाई और पशुओं के चारा-दाना सहित अन्य आवश्यक सामग्रियों की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए अकलतरा दुग्ध व्यापारी संघ की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से दूध की नई विक्रय दर निर्धारित की गई है।

संघ के निर्णय के अनुसार 1 सितंबर 2026 से गाय का दूध 60 रुपये प्रति लीटर और भैंस का दूध 70 रुपये प्रति लीटर की दर से बेचा जाएगा। बैठक में अकलतरा शहर में डेयरी संचालित करने वाले संचालकों एवं दूध विक्रेताओं को भी शामिल किया गया। सभी की सहमति से नई दर लागू करने का निर्णय लिया गया।


संघ के सदस्यों ने बताया कि पिछले कुछ समय से पशुओं के चारा, खली, दाना और अन्य आवश्यक सामग्री के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। इससे पशुपालन और दुग्ध उत्पादन की लागत में भी काफी वृद्धि हुई है। इन्हीं परिस्थितियों को देखते हुए दूध के विक्रय मूल्य में संशोधन किया गया है।

बैठक में मुरली डेयरी के संचालक समीर साहू, पलक डेयरी के संचालक गोपाल नामदेव, अजय डेयरी के संचालक अजय महाराज, कान्हा डेयरी संचालक सहित गुप्ता होटल, गुजराती मिष्ठान, मौर्य होटल समेत अन्य डेयरी एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के संचालकों ने सहयोग एवं सहमति प्रदान की।

बैठक में दुग्ध व्यापारी संघ के रामकुमार, हरप्रसाद, भीम, नरेश, संतोष, बल्ले, सोनू, दीपक, कुलेंद्र, विठ्ठल, कुश, अंशु, नंदकिशोर, मनोहर, लक्ष्मण, भुनेश्वर अहीर, राजेश्वर, सागर, रामभरोस यादव, रतन, करण, अर्जुन भुजबल, मानु, गौरव, चोवाराम, उद्धव कश्यप, कमलेश, राहुल, कीर्तन, भरत, मुकेश, अंजित, रामजीवन, छवि, परदेशी, मनमोहन यादव, अमृत, मुन्ना, मंगल, पुरुषोत्तम, पंडित रजनीकांत पाठक, चंद्रशेखर यादव सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।

एक सितंबर से निर्धारित नई दर पर मिलेगा दूध

संघ ने सभी दुग्ध व्यवसायियों एवं डेयरी संचालकों से एक सितंबर से निर्धारित नई दर के अनुसार ही दूध का विक्रय करने की अपील की है। सदस्यों ने संगठन को मजबूत बनाने तथा दुग्ध व्यवसाय से जुड़े लोगों के हित में आगे भी आवश्यक निर्णय लेने की बात कही।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।