• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर चांपा

जांजगीर में नौकरी दिलाने के नाम पर दो लाख रुपये लेने का आरोप, रायपुर के युवक ने एसपी से की शिकायत

जांजगीर में भाजपा महिला मोर्चा पदाधिकारी पर नौकरी दिलाने के नाम पर दो लाख रुपये लेने का आरोप लगा, रायपुर के युवक ने एसपी से एफआईआर और रकम वापसी की मांग की।

By komal ShuklaEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Fri, 13 Nov 2026 08:23:51 PM (IST)Updated Date: Fri, 13 Nov 2026 08:23:51 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
जांजगीर में नौकरी दिलाने के नाम पर दो लाख रुपये लेने का आरोप, रायपुर के युवक ने एसपी से की शिकायत
भाजपा के बड़े पदाधिकारी और मंत्री के साथ पूजा राठौर

HighLights

  1. नौकरी के नाम पर दो लाख की ठगी का आरोप।
  2. भाजपा महिला मोर्चा पदाधिकारी पर आरोप।
  3. एसपी से एफआईआर और रकम वापसी की मांग।

नईदुनिया प्रतिनिधि, जांजगीर। जिले के बड़े औद्योगिक संस्थानों में नौकरी दिलाने का झांसा देकर दो लाख रुपये लेने का मामला सामने आया है। रायपुर के तेलीबांधा निवासी श्रवण गुप्ता ने इस संबंध में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और जांजगीर निवासी पूजा राठौर के खिलाफ पुलिस अधीक्षक से लिखित शिकायत कर एफआईआर दर्ज करने और अपनी रकम वापस दिलाने की मांग की है।

शिकायत के अनुसार, श्रवण गुप्ता पिछले एक-दो वर्षों से बेरोजगार थे और नौकरी की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रवेश कार्यालय में जनदर्शन के दौरान उनकी मुलाकात पूजा राठौर से हुई।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि पूजा राठौर ने स्वयं को भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश पदाधिकारी बताते हुए जांजगीर-चांपा जिले के बड़े औद्योगिक संस्थानों में अपनी पहचान होने की बात कही। उन्होंने केएसके या प्रकाश इंडस्ट्रीज में आसानी से नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाया।


यह भी पढ़ें- जांजगीर के कटरा जंगल में वन्यजीवों के शिकार के लिए फंदा लगाने पर दो शिकारी गिरफ्तार

शिकायत में बताया गया है कि नौकरी दिलाने के एवज में तीन लाख रुपये देने की बात तय हुई थी। इसके बाद श्रवण गुप्ता ने पूजा राठौर को पहले डेढ़ लाख रुपये नकद और कुछ दिनों बाद 50 हजार रुपये और दिए। इस तरह कुल दो लाख रुपये दिए गए। आरोप है कि रकम लेने के बावजूद आज तक न तो नौकरी दिलाई गई और न ही पैसे वापस किए गए।

शिकायतकर्ता का यह भी आरोप है कि जब उसने अपनी रकम वापस मांगी तो उसे छेड़छाड़ और दुष्कर्म जैसे गंभीर मामलों में फंसाने की धमकी दी गई। इससे वह मानसिक रूप से परेशान है। उसने 12 नवंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक के समक्ष आवेदन प्रस्तुत कर पूरे मामले की जांच, एफआईआर दर्ज करने और नौकरी के नाम पर दी गई दो लाख रुपये की राशि वापस दिलाने की मांग की है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।