Janjgir Champa News: तालाब में मिली चार आंखों वाली दुर्लभ मछली
कुणाल केंवट सुबह 10 बजे जोखैया डबरी तालाब में मछली पकड़ने गया था। इस दौरान उसे चार आंख वाली एक दुर्लभ मछली मिली।
By Yogeshwar Sharma
Edited By: Yogeshwar Sharma
Publish Date: Mon, 17 Apr 2023 11:56:57 PM (IST)
Updated Date: Mon, 17 Apr 2023 11:56:57 PM (IST)

Janjgir Champa News: जांजगीर जिले में बिर्रा ब्लाक के जोखैया डबरी तालाब में कुणाल केंवट मछली पकड़ने गया था इस दौरान उसे एक चार आंख वाली एक दुर्लभ मछली मिली है। इसको देखने लोग केंवट के घर पहुंच रहे हैं। मछली को एक टब में पानी भरकर रखा गया है। जानकारी के अनुसार बिर्रा निवासी कुणाल केंवट सुबह 10 बजे देवरानी मोड स्थित जोखैया डबरी में मछली पकड़ने गया था। इस दौरान उसे चार आंख वाली एक दुर्लभ मछली मिली।
मछली की आंखे सिर से थोड़ी अधिक ऊपर में है इसके पंख एरोप्लेन के आकार में हैं। देखने में यह मछली सुंदर भी दिख रही है। कुणाल को जैसे ही यह मछली मिली वह उसे घर ले आया और उसे एक टब में रखा है। ग्रामीणों की भीड़ मछली को देखने उसके घर पहुंचने लगी। इस मछली की बनावट व रंग सामान्य मछली से अलग है। यह मछली लोगों में कौतुहल का विषय है।
सहायक संचालक मत्स्य एसएस कंवर ने बताया कि इसका सामान्य नाम सकर माउथ कैट फीस है और वैज्ञानिक नाम हाईपोस्ट टोमस प्लेसोस टोमस है। यह मछली अमेजान स्मेल एक्जाटिक कैट फीस के नाम से भी जानी जाती है। यह मछली पानी की तलहटी में रहती है।
यह खतरनाक नहीं है हालांकि जंतु विज्ञान के सहायक प्राध्यापक प्रो. अश्वनी केशरवानी का कहना है कि यह मछली दुर्लभ है और अमेरिका के अमेजन नदी में पाई जाती है। इस मछली का तालाब या नदी में मिलना अच्छा नहीं है क्योंकि यह छोटे मोटे जीव जंतुओं को खा जाती है।