• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर चांपा

सक्ती में शिक्षक की शर्मनाक करतूत, 5वीं की छात्रा ने लगाया गलत नीयत से छूने का आरोप, जांच शुरू

मिरौनी प्राथमिक शाला के शिक्षक पर गंभीर आरोप: बच्चों को नहीं पढ़ाने, मोबाइल में व्यस्त रहने और छात्रा से कथित अनुचित व्यवहार की शिकायत, ग्रामीणों ने क...और पढ़ें

By Madan TiwariEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Fri, 18 Sep 2026 11:09:27 PM (IST)Updated Date: Fri, 18 Sep 2026 11:09:27 PM (IST)
सक्ती में शिक्षक की शर्मनाक करतूत, 5वीं की छात्रा ने लगाया गलत नीयत से छूने का आरोप, जांच शुरू
प्रतीकात्मक चित्र इंटरनेट से लिया गया

HighLights

  1. सक्ती के मिरौनी प्राथमिक शाला के शिक्षक पर गंभीर आरोप।
  2. कक्षा 5वीं की छात्रा ने लगाया गलत तरीके से छूने का आरोप।
  3. ग्रामीणों ने कलेक्टर व डीईओ से निष्पक्ष जांच की मांग की।

नईदुनिया प्रतिनिधि, सक्ती: सक्ती जिले के चंद्रपुर तहसील अंतर्गत ग्राम मिरौनी स्थित नवीन शासकीय प्राथमिक शाला में पदस्थ शिक्षक कैलाश पटेल की कार्यशैली और आचरण को लेकर ग्रामीणों एवं पालकों ने कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी से शिकायत की है।

शिकायत में शिक्षक पर बच्चों की पढ़ाई के प्रति लापरवाही बरतने, विद्यालयीन समय में मोबाइल में व्यस्त रहने और विद्यार्थियों के साथ कथित अभद्र व्यवहार करने सहित कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। वहीं, कक्षा 5वीं की एक छात्रा ने शिक्षक पर कॉपी चेक कराने के दौरान उसे कथित रूप से गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच और नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।


शिकायतकर्ताओं के अनुसार, शिक्षक कैलाश पटेल विद्यालय में बच्चों की पढ़ाई पर पर्याप्त ध्यान नहीं देते और अधिकांश समय मोबाइल फोन में व्यस्त रहते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि शिक्षक के इस रवैये के कारण स्कूल में अध्ययन-अध्यापन व्यवस्था प्रभावित हो रही है। शिकायत में विद्यालय में पदस्थ स्वीपर महिला के साथ शिक्षक के कथित अनुचित व्यवहार को लेकर भी आपत्ति जताई गई है। ग्रामीणों ने पूरे मामले की जांच कर वास्तविक स्थिति सामने लाने की मांग की है।

छात्रा ने लगाया अनुचित स्पर्श का आरोप

मामले में कक्षा 5वीं में पढ़ने वाली एक छात्रा ने भी शिक्षक के व्यवहार को लेकर अपनी बात रखी। छात्रा के अनुसार, शिक्षक पढ़ाई पर पर्याप्त ध्यान नहीं देते हैं और कॉपी चेक कराने के लिए जाने पर उसे कथित रूप से गलत तरीके से छूते हैं। छात्रा द्वारा लगाए गए इस आरोप को गंभीरता से लेते हुए मामले की तथ्यात्मक एवं संवेदनशील जांच की आवश्यकता है। इस आरोप की स्वतंत्र पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है।

रसोइया ने भी शिक्षक पर पढ़ाई नहीं कराने का लगाया आरोप

विद्यालय में कार्यरत रसोइया चंद्राबाई चौहान ने बताया कि शिक्षक बच्चों को पढ़ाने पर ध्यान नहीं देते और अक्सर मोबाइल चलाते रहते हैं। रसोइया के अनुसार, शिक्षक और स्वीपर महिला के एक साथ बैठे रहने को लेकर बच्चे भी उन्हें अपनी बातें बताते हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जब बच्चे शिक्षक से पढ़ाने के लिए कहते हैं तो उन्हें फटकार लगाई जाती है।

पूर्व पदस्थापना को लेकर भी शिकायत का दावा

ग्रामीणों ने शिकायत पत्र में शिक्षक की पूर्व पदस्थापना का भी उल्लेख किया है। उनका दावा है कि कैलाश पटेल पहले शासकीय प्राथमिक शाला डोमनपुर में पदस्थ थे, जहां भी उनके आचरण को लेकर ग्रामीणों द्वारा शिकायत की गई थी। जिसके बाद उनका स्थानांतरण किया गया था।

ग्रामीणों और पालकों ने कलेक्टर तथा जिला शिक्षा अधिकारी से मामले की निष्पक्ष, तथ्यात्मक और आवश्यकतानुसार संबंधित पक्षों के बयान लेकर जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए।