• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर चांपा

CG Crime: आंख बंद करो, तुम्हारे लिए सरप्राइज है बोला और रेत दिया छात्र का गला; दो गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा के हसौद गांव में एक चौंकाने वाला मामला समाने आया है। गांव के दो युवकों ने स्कूल से लौट रहे एक 6वीं कक्षा के छात्र पर चाकू से हमला कर दिय...और पढ़ें

By komal ShuklaEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Sun, 09 Nov 2025 10:23:03 AM (IST)Updated Date: Sun, 09 Nov 2025 10:29:34 AM (IST)
CG Crime: आंख बंद करो, तुम्हारे लिए सरप्राइज है बोला और रेत दिया छात्र का गला; दो गिरफ्तार
छात्र के गले पर चाकू से हमला (सांकेतिक फोटो)

HighLights

  1. स्कूल से लौटते वक्त छात्र पर चाकू से हमला
  2. छात्र के गले और हाथ में आई गंभीर चोट
  3. मां की शिकायत पर गांव के 2 युवक गिरफ्तार

नईदुनिया प्रतिनिधि, हसौद : जांजगीर-चांपा के ग्राम हसौद में शनिवार को एक छात्र पर चाकू से हमला किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घायल छात्र सरस्वती शिशु मंदिर हसौद में कक्षा 6वीं में पढ़ता है। पुलिस ने छात्र पर हमला करने वाले गांव के ही दो युवकों को गिरफ्तार किया है और उनसे पूछताछ कर रही है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार की सुबह करीब 11:45 बजे छुटटी होने के बाद शाहिल कुमार रोज की तरह स्कूल से साइकिल पर घर लौट रहा था। रास्ते में नकटा पार तालाब के पास गांव के ही दो युवक गोकुल साहू और बादल सागर उससे मिले। गोकुल ने उसे रोककर कहा कि “आंख बंद करो, तुम्हारे लिए सरप्राइज है” जैसे ही छात्र ने आंख बंद की, गोकुल ने अचानक चाकू से उसके गले और हाथ की उंगलियों पर हमला कर दिया।


लोगों ने घायल को पहुंचाया घर

इसी दौरान बादल सागर ने भी उसके साथ हाथ-मुक्का से मारपीट की। अचानक हुए इस हमले से छात्र बुरी तरह घायल हो गया और उसके गले से खून बहने लगा। घटना स्थल से गुजर रहे ग्राम के ही यशवंत पटेल ने घायल छात्र को देखकर तत्काल उसके घर पहुंचाया। परिजनों को जानकारी मिलते ही मां अपने बेटे को लेकर तत्काल थाना हसौद पहुंचीं और पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने बच्चे को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा, जहां उसका इलाज किया गया।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी के नाम पर 2 लोगों से 35 लाख की ठगी, ज्वाइनिंग के फर्जी लेटर से हुआ खुलासा

आरोपी युवक गिरफ्तार

हसौद पुलिस ने छात्र की मां की शिकायत पर आरोपी गोकुल साहू और बादल सागर के खिलाफ धारा 307, 323, 34 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस दोनों आरोपियों को पकड़ लिया है। इस घटना से ग्राम में भय और आक्रोश का माहौल है।

छात्र पर हमला करने वाले गांव के ही दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद किस वजह से हमला किया गया है उसका पता चल पाएगा।

-राजेश पटेल, थाना प्रभारी, हसौद