• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर चांपा

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Janjgir-champa News : इंस्टाग्राम में किशोरी की अश्लील फोटो किया प्रसारित , यूपी का युवक रामानुजगंज से गिरफ्तार

इंटरनेट मीडिया में नाबालिग बालिका की अश्लील फोटो पोस्ट कर उसमें कमेंट्स करने वाले उत्तरप्रदेश के रहने वाले आरोपित युवक को पुलिस ने बलरामपुर जिले के रा...और पढ़ें

By komal ShuklaEdited By: Yogeshwar Sharma
Publish Date: Sun, 28 Jan 2024 11:31:23 PM (IST)Updated Date: Sun, 28 Jan 2024 11:31:23 PM (IST)
Janjgir-champa News : इंस्टाग्राम में किशोरी की अश्लील फोटो किया प्रसारित , यूपी का युवक रामानुजगंज से गिरफ्तार

जांजगीर - चांपा । इंटरनेट मीडिया में नाबालिग बालिका की अश्लील फोटो पोस्ट कर उसमें कमेंट्स करने वाले उत्तरप्रदेश के रहने वाले आरोपित युवक को पुलिस ने बलरामपुर जिले के रामानुजगंज से गिरफ्तार किया है। मामला पामगढ़ थाना का है।पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र की एक किशोरी ने 1 अक्टूबर 2023 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसके इंस्टाग्राम आईडी के नाम से 30 सितंबर 2023 की रात्रि में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपने फेक आईडी से उसके फोटो को अपलोड कर अश्लील शब्द लिखकर कमेंट किया है।

किशोरी की रिपोर्ट पर पुलिस ने भादवि की धारा 509 (ख) एवं 12 पाक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना लिया। विवेचना के दौरान मोबाइल धारक व्यक्ति की लगातार पातासाजी की जा रही थी। साइबर सेल की मदद से पुलिस को पता चला कि आरोपित युवक उत्तरप्रदेश का रहने वाला है।पुलिस ने दिपांशु सैनी सागरपुरी कालोनी क्वा नं. एमआईजी 198 चौकी पहाड़पुर थाना बिधनु जिला कानपुर (उप्र) निवासी को बलरामपुर जिले के रामनुजगंज से पकड़ा और हिरासत में लेकर पूछताछ की जिस पर उसने अपना जुर्म स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपित युवक दिपांशु सैनी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।


सात जुआरियों से 29 सौ रुपये जब्त

सक्ती । सक्ती के पुरेन्हापारा खेत में जुआ खेल रहे सात जुआरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार खेत में जुआ खेलने की सूचना मिलने पर पुलिस ने जुआ फड़ पर दबिश दी और जुआरी सोनू कसेर, जितेंद्र कुमार यादव, रसिया सिंह कंवर, ओमप्रकाश निर्मलकर, विक्की बरेठ, नरेश केंवट को जुआ खेलते पकड़ा और उनसे 29 सौ रुपये जब्त किया। सभी जुआरियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 3 (2) के तहत अपराध दर्ज किया है।