नईदुनिया प्रतिनिधी, जांजगीर- चांपा। गुरु पुष्य योग में सोने की खरीददारी का खास महत्व है। साथ ही आटो मोबाइल सेक्टर, इलेक्ट्रानिक्स दुकानों से ग्राहक पुष्य नक्षत्र के बुकिंग करा लिए हैं। त्यौहारी सीजन नजदीक होने की वजह से लोग खरीदी में दिलचस्पी ले रहे हैं।
अमृत सिद्धि योग भी बन रहा है। जो खरीददारी के बहुत शुभ है। लंबे समय बाजार में सन्नाटा के बाद अब त्यौहारी सीजन शुरू होते ही बाजार में भीड़ व चहल कदमी बढ़ गई है। आटो, कपड़ा, मोबाइल , इलेक्ट्रानिक्स के डीलरों का कहना है कि मौजूद स्टाक की तुलना में डिमांड अधिक आ रही है।
इस तरह जिले में दो पहिया वाहनों की बिक्री 25 से 30 फीसदी तक ज्यादा है। इस साल नवरात्र में बाइक की भी ज्यादा मांग रही। पुष्य नक्षत्र के लिए लगभग दो सौ से ज्यादा दोपहिया वाहनों की बिक्री का अनुमान है। हालांकि पिछले साल की अपेक्षा बाइक के लिए अभी बाजार में रफ्तार नहीं पकड़ी है।
इलेक्ट्रानिक्स दुकान के संचालक राजेश अग्रवाल का कहना है कि एसी व वाशिंग की ज्यादा मांग है। नवरात्र में 30 से ज्यादा एसी व वाशिंग मशीन बिक चुकी है। इसके अलावा इलेक्ट्रानिक्स सामान में बुक नहीं है। फिर भी पुष्य नक्षत्र में बाजार में और ज्यादा बिक्री होने की संभावना है। आटो मोबाइल के संचालक गट्टानी होण्डा के आंनद गट्टानी का कहना है कि नवरात्र में दोपहिया वाहनों की बिक्री साथ ही 30 वाहनों की बुक पुष्य नक्षत्र के लिए हुआ है। धनतेरस के लिए पांच सौ वाहन बिक्री का अनुमान है।
बैठक में उपस्थित समाज के लोग तैयारियों को लेकर लछनपुर स्थित केराझरिया में हुई बैठक
नईदुनिया प्रतिनिधी, जांजगीर-चांपा। सूर्य आराधना का पर्व छठ प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम से मनाया जाएगा। पर्व की तैयारियों को लेकर लछनपुर केराझरिया स्थित भोजपुरी समाज के भवन में समाज के लोगों की की एक बैठक हुई। बैठक में पूजा की तैयारियों को लेकर विचार विमर्श किया गया।बैठक में भोजपुरी समाज के संस्थापक जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह एवं अध्यक्ष सुशील सिंह ने बताया कि लोक आस्था का महापर्व छठ प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम से मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष छठ महापर्व नहाए खाए 5 नवंबर से आरम्भ होगा।
पर्व के दूसरे दिन 6 नवंबर को खरना तथा तीसरे दिन 7 नवंबर को संध्या अर्घ्य और 8 नवंबर को प्रातः भगवान भास्कर के उदय होने पर उन्हें श्रद्धा भाव से अर्घ्य देने के बाद समापन होगा। बैठक के दौरान कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर जिम्मेदारियां सौंपी गई। वहीं छठ घाट पर साफ-सफाई, रंग रोगन, आकर्षक लाइट व टैंट लगाने विचार विमर्श किया गया।
उत्तर भारतीय राज्य बिहार, उत्तर प्रदेश एवं झारखंड में विशेषकर इस त्योहार को मनाया जाता है। चार दिनों की छठ पूजा का त्योहार दीपावली के बाद शुरु होता है। छठ पूजा की शुरुआत कार्तिक शुक्ल चतुर्थी से होती है और सप्तमी को अरुण वेला में इस व्रत का समापन होता है।