• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर चांपा

तीन घर, तीन जगह, तीन गिरफ्तार: आबकारी विभाग के ताबड़तोड़ एक्शन से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप

जांजगीर जिले के अकलतरा और मुलमुला थाना क्षेत्रों में आबकारी विभाग ने दबिश देकर 45 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की है और तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।

By komal ShuklaEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Thu, 05 Nov 2026 06:04:56 PM (IST)Updated Date: Thu, 05 Nov 2026 06:04:56 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
तीन घर, तीन जगह, तीन गिरफ्तार: आबकारी विभाग के ताबड़तोड़ एक्शन से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप
कैप्शन : शराब के साथ गिरफ्तार आरोपित।

HighLights

  1. जांजगीर जिले में आबकारी विभाग की अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई।
  2. अकलतरा और मुलमुला क्षेत्र के तीन मकानों से 45 लीटर शराब जब्त।
  3. आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत तीन आरोपी गिरफ्तार।

नईदुनिया प्रतिनिधि, जांजगीर : जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर अंकुश लगाने आबकारी विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में बुधवार को अकलतरा और मुलमुला थाना क्षेत्र के तीन मकानों में दबिश देकर 45 लीटर अवैध हाथ भट्ठी महुआ शराब जब्त की गई। मामले में तीन युवकों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

आबकारी विभाग के अनुसार, चार नवंबर को पहली कार्रवाई अकलतरा थाना क्षेत्र के ग्राम कोटमीसोनार स्थित सबरिया डेरा में की गई। यहां कृष्णा गोंड़ (21 वर्ष), पिता भुजबल गोंड़ के रिहायशी मकान से 20 लीटर अवैध हाथ भट्ठी महुआ शराब बरामद की गई।


यह भी पढ़ें- उप पंजीयक न्यायालय का 'यू-टर्न': पोंडी दलहा समिति के बर्खास्त 3 कर्मचारी होंगे बहाल

इसी दिन दूसरी कार्रवाई कोटमीसोनार के वार्ड क्रमांक 18 में की गई। यहां राजकुमार गोंड़ (21 वर्ष), पिता भरत गोंड़ के मकान से 18 लीटर महुआ शराब जब्त की गई। दोनों मामलों में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण कायम किया गया। वहीं तीसरी कार्रवाई मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम पकरिया में की गई।

यहां संगीत कुमार (26 वर्ष), पिता मनीराम, के रिहायशी मकान से सात लीटर अवैध हाथ भट्ठी महुआ शराब बरामद हुई। उसके खिलाफ भी आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।