• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर चांपा

जांजगीर के देवरी-चिचौली में पिकनिक मनाने पहुंचे चौकसे कॉलेज बिलासपुर के छात्र नदी में बहे, तलाश जारी

बिलासपुर के चौकसे कॉलेज से जांजगीर के देवरी-चिचौली पिकनिक स्पॉट पहुंचे तीन छात्र नदी के तेज बहाव में बह गए। शुक्रवार शाम अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू ...और पढ़ें

By Madan TiwariEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Fri, 11 Sep 2026 10:27:29 PM (IST)Updated Date: Fri, 11 Sep 2026 10:27:29 PM (IST)
जांजगीर के देवरी-चिचौली में पिकनिक मनाने पहुंचे चौकसे कॉलेज बिलासपुर के छात्र नदी में बहे, तलाश जारी
नदी में बहे युवकों को तलाश करती गोताखाेरों की टीम

HighLights

  1. बिलासपुर से पिकनिक मनाने पहुंचे चौकसे कॉलेज के आठ छात्र।
  2. नदी में नहाने के दौरान तेज बहाव की चपेट में आए तीन छात्र।
  3. बलौदा और पंतोरा चौकी पुलिस तथा प्रशासन के अधिकारियों ने संभाली पूरी स्थिति।

नईदुनिया प्रतिनिधि, जांजगीर : जिले के देवरी-चिचौली पिकनिक स्पाट में शुक्रवार को बिलासपुर से पिकनिक मनाने पहुंचे चौकसे कालेज के आठ छात्रों से तीन छात्र नदी के तेज बहाव में बह गए। हादसा उस समय हुआ, जब सभी पिकनिक के दौरान नदी में नहा रहे थे।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस और नगरसेना के गोताखारों की टीम पहुंची और तलाश शुरू की। अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू बंद कर दिया गया। अब शनिवार की सुबह फिर से तलाश शुरू की जाएगी। इधर साथियों का रो-रोकर बुरा हाल है।


जानकारी के अनुसार चौकसे कालेज बिलासपुर के चार युवक मुरारी साहू, पिता उत्तर साहू, निवासी कुंडा, थाना पंडरिया, जिला कवर्धा, पवन लाल निवासी चिरमिरी और सचिन सिंह, पिता यशवंत सिंह, निवासी अंबिकापुर, नीरज साहू पिता उमाशंकर साहू निवासी सरकंडा बिलासपुर और चार युवतियां निकिता देवांगन पिता घनश्याम देवांगन निवासी छुरी कटघोरा कोरबा, दीप्ति मिश्रा दीपका कोरबा, भूमिका सोनी, श्रुति तिवारी पिता बसंत तिवारी निवासी इमलीपारा बिलासपुर एक अरटिगा कार से देवरी-चिचौली पिकनिक मनाने पहुंचे थे। इसी दौरान मुरारी साहू, पवन लाल और सचिन सिंह नदी में नहाने के लिए उतरे।

यह भी पढ़ें- युवक की गिरफ्तारी के बाद बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने पुलिस पर लगाया आरोप

पानी का बहाव तेज होने के कारण वे संभल नहीं सके और बहाव की चपेट में आ गए। साथ मौजूद साथियों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद घटना की सूचना बलौदा और पंतोरा चौकी पुलिस और प्रशासन को दी गई। हादसे की जानकारी मिलते ही बलौदा पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू कराया गया। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। साथ आए छात्रों में दहशत और शोक का माहौल है।

पुलिस की मौजूदगी में एसडीआरएफ की टीम नदी में लगातार लापता छात्रों की तलाश कर रही है। टीम द्वारा नदी के संभावित हिस्सों में लगातार सर्चिंग की गई है। तेज बहाव के कारण रेस्क्यू टीम को भी चुनौती का सामना करना पड़ा। नदी के किनारे और आसपास के संभावित स्थानों पर भी तलाश की गई। मगर देर शाम तक उनका पता नहीं चल सका। अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू आपरेशन बंद कर दिया गया, अब शनिवार की सुबह फिर से तलाश शुरू की जाएगी।