• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर चांपा

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चंद्रपुर तहसील में शामिल किए जाने पर ग्रामीणों का विरोध

डभरा (नईदुनिया न्यूज)। चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले डभरा तहसील के कई गांवों को नया तहसील चंद्रपुर में शामिल किया गया है। इसका ग्रामीण...और पढ़ें

By Nai Dunia News NetworkEdited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Sat, 02 Apr 2022 11:52:43 PM (IST)Updated Date: Sat, 02 Apr 2022 11:52:43 PM (IST)
चंद्रपुर तहसील में शामिल किए जाने पर ग्रामीणों का विरोध

डभरा (नईदुनिया न्यूज)। चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले डभरा तहसील के कई गांवों को नया तहसील चंद्रपुर में शामिल किया गया है। इसका ग्रामीण लगातार विरोध कर रहे हैं। पूर्व मंत्री नोवेल वर्मा चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में जनसंपर्क कर ग्रामीणों से उनकी समस्याएंजान रहे हैं।

जनसंपर्क के दौरान डभरा तहसील के ग्राम साराडीह के सामुदायिक भवन पहुंचे जहां ग्रामीणों ने अपनी पीड़ा एवं समस्याओं को नोवेल वर्मा को सुनाई। ग्राम सकराली, साराडीह ,जवाली, बूढ़ा पुरेना, छवारीपाली, भोजपुर फलियामुंडा सहित दर्जनों गांवों के ग्रामीणों ने पुराने तहसील क्षेत्र तहसील डभरा में ही रहने की बात कही। इन गांवों को नया तहसील चंद्रपुर में सम्मिलित किया गया है। उनका कहना है कि डभरा हमेशा से उनका आना जाना लगा रहता है । ग्राम साराडीह से डभरा की दूरी 6 किलोमीटर है ग्राम सकराली से डभरा की दूरी 5 किलोमीटर है परंतु नया तहसील चंद्रपुर की दूरी 30 किलो मीटर से अधिक है। ऐसे में ग्रामीण इसका विरोध कर रहे हैं। नोवेल वर्मा ने उनकी समस्याओं को शासन के समक्ष रखकर उनकी निराकरण की बात कही। उन्होंने कहा कि जिले के प्रभारी मंत्री से मुलाकात कर मांगों को रखा जाएगा। 4 अप्रैल को नोवेल वर्मा के नेतृत्व में प्रभावित गावों के ग्रामीण जिले के प्रभारी मंत्री एवं राजस्व मंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम डभरा को सौंपेंगे। नोवेल वर्मा के गांव पहुंचने पर लोकनाथ श्रीवास, हीरालाल बघेल, संजय खूंटे, जय जायसवाल, दुलार सिंह मैत्री, साहेब लाल भारद्वाज सरपंच छवारीपाली ,पारेश्वर कुर्रे सरपंच जवाली, मायाराम सिदार सरपंच साराडीह शिव चंद नारंगे, लैनदास भारद्वाज , तिरिथ यादव अंतराम बघेल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के ग्रामीण उपस्थित थे।