
अकलतरा। करूमहू गांव में उल्टी-दस्त से एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गांव के दुकालू राम 35 को आज सुबह से उल्टी-दस्त की शिकायत थी। उसने गांव में स्थानीय स्तर पर उपचार कराया मगर आराम नही मिला। शाम को उसकी तबियत ज्यादा खराब होने लगी तब शाम 5बजे उसे अकलतरा अस्पताल लाया जा रहा था। मगर रास्ते में ही कल्याणपुर के पास उसने दम तोड़ दिया। सरपंच पति संतोष यादव ने बताया कि गांव में अन्य लोगों को उल्टी-दस्त की शिकायत नही है। दुकालू की ही तबियत अचानक बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। उसे पीएम के लिए अस्पताल लाया गया। ज्ञात हो कि उमसभरी गर्मी से लोग परेशान हैं। और इसके चलते वे डायरिया, बुखार व अन्य बीमारी से ग्रसित हो रहे हैं। इस संबंध में बीएमओ एसपी डहरिया का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची थी किसी को उल्टी-दस्त की शिकायत नही है। दुकालूराम बाहर कमाने-खाने गया था हाल ही में लौटा था और वह लगातार कई दिनों से अत्यधिक मात्रा में शराब का सेवन कर रहा था।
---------------------------