जांजगीर-चांपा।चित्रगुप्त पेट्रोल पंप से अचानक पेट्रोल की जगह पानी निकलने से ग्राहक परेशान हुए।उन्होंने इसकी शिकायत टंकी संचालक से की उसके बाद वहां पेट्रोल की बिक्री बंद कर दी गई।कोसमंदा के ग्रामीणों ने जब चित्रगुप्त पेट्रोल पंप में पेट्रोल डलवाया तो पेट्रोल की जगह पानी निकल रहा था।, पेट्रोल डलवाने के बाद इनकी गाड़ी चलना बंद हो गया।तब लोगों को इस परेशानी के बारे में जानकारी हुई। उसके बाद लोगों ने पेट्रोल पंप आकर इस समस्या की जानकारी दी। शाम के समय अपरा तफरी का माहौल बन गया।
लोगों ने अपनी परेशानी से अन्य ग्राहकों को भी अवगत कराया। वीडियो बनाकर भी मोबाइल पर प्रसारित किया गया।इसकी शिकायत पेट्रोल पंप संचालक से भी की गई। कई लोगों को गैरेज में जाकर टँकी की सफाई करानी पड़ी। इसकी शिकायत कुछ लोगों ने पुलिस को भी दी।हालाकि पंप संचालक ने इस समस्या के निराकरण के बाद ही पेट्रोल बिक्री की बात कही है। अत्यधिक वर्षा के कारण टंकी में पानी घुसने की बात कही जा रही है।वहीं कुछ ग्रामीण टंकी लिक होने की बात कह रहे हैं।
घरों में घुसा वर्षा का पानी,
कोसमंदा । गांव में नाली निर्माण नहीं होने से घरों में वर्षा का पानी भर गया है। तेज वर्षा की वजह से गांव का जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। ऊपर से गांव में सीसी रोड को खोद कर नल जल के लिए पाइप लाइन बिछाई गई है मगर गड्ढों को नही पाटा गया है। जिससे गांव की गलियां चलने लायक नहीं है। स्कूली बच्चे कीचड़ और मिट्टी पानी से भरे नाली से गुजर कर आना जाना कर रहे हैं ।नल जल कनेक्शन में जो लोग काम किए हैं उनकी मजदूर भी कुछ लोगों को अभी तक नहीं मिली है। तेज वर्षा से मिट्टी के कई घर टूट गए हैं। जिनके कच्चे मकान हैं ऐसे कई लोग घर छोड़कर बाहर रह रहे हैं।उनका घर कभी भी गिर सकता है।
कुछ लोगों को पिछले वर्ष ग्राम पंचायत के सहयोग से अन्य जगहों पर रहने की सुविधा दी गई है। हरप्रसाद, अशोक करियारे के घर में भी नाली का पानी भर रहा है।तालाब का पानी भी उनके घर में घुसने की स्थिति में है। तो दूसरी ओर मेन रोड से लगी हुई नाली का पानी उनके घरों में घुस रहा है। इन लोगों को पानी से भरे घर में रात बिताना पड़ रहा है। जो बहुत ही दुखद और खतरनाक भी है। नाली निर्माण का कार्य तीन सौ मीटर से ज्यादा नहीं हुआ है। ठेकेदार थोड़ा सा कार्य करके मनमानी कर रहे हैं। गांव में कई जगह पर नाली का कार्य अधूरा हैं। गुणवत्ता युक्त निर्माण भी नही हो रहा है। जिससे आम लोग परेशान हैं। वार्ड नंबर 20 में चंदन तालाब के पानी निकासी की व्यवस्था नहीं है। मेंन रोड से लगे हुए आसपास के सभी घरों के लोग परेशान हैं कि उनके लिए नाली की उचित व्यवस्था अब तक नहीं हुई।इसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है।