रक्षाबंधन से एक दिन पहले घर में छाया मातम, जशपुर में दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत
छत्तीसगढ़ के जशपुरनगर कोतवाली थाना क्षेत्र के डोड़काचौरा में गुरुवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार रूपेश साव को अपनी चपेट में ले लिया। इस दर्दनाक हादसे में गंभीर रूप से घायल रूपेश की जिला चिकित्सालय में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया था।
Publish Date: Thu, 27 Aug 2026 07:26:21 PM (IST)Updated Date: Thu, 27 Aug 2026 07:26:21 PM (IST)
प्रतीकात्मक चित्रHighLights
- हेलमेट न पहनना पड़ा भारी।
- तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को रौंदा।
- चालक से की जा रही है पूछताछ।
नईदुनिया प्रतिनिधि,जशपुरनगरः तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को रौंद दिया। घटना में बाइक सवार की मौत हो गई। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के डोड़काचैरा में गुरूवार की सुबह लगभग साढ़े पांच बजे हुई। जानकारी के अनुसार रूपेश साव नीजि काम से डोड़काचैरा गए हुए थे। यहां से वापस आने के दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया।
दुर्घटना में रूपेश साव गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने एंबुलेंस के सहयोग से उन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया था।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने फरार ट्रक की तलाश शुरू की और लोदाम थाना क्षेत्र में वाहन को पकड़ लिया गया। पुलिस द्वारा ट्रक चालक से पूछताछ की जा रही है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। रक्षाबंधन से ठीक एक दिन पहले हुए इस दर्दनाक हादसे ने साव परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया है। रूपेश साव की मौत की खबर सामने आने के बाद परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर है।
यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ के शिक्षकों के लिए खुशखबरी... TET के कारण नहीं जाएगी किसी भी शिक्षक की नौकरी
त्योहार से पहले हुई इस दुखद घटना ने एक बार फिर सड़क पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरे को उजागर कर दिया है। फिलहाल पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे की पूरी परिस्थितियों और वाहन चालक की भूमिका को लेकर पुलिस की पूछताछ जारी है।
हेलमेट पहने,सुरक्षित रहे
दुर्घटना के समय मृतक बाइक चालक रूपेश साव हेलमेट नही पहने थे। ट्रक की ठोकर और सड़क में गिरने से बाइक चालक को सिर में गंभीर चोट आई। जिससे उनकी मौत हो गई।
नईदुनिया अपने पाठकों से दो पहिया वाहन चलाने के दौरान हेलमेट पहनने की अपील करता है।