• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • जशपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जशपुर: हिन्दू संगठनों के बंद से गरमाया माहौल,जिला पूरी तरह से बंद

हिंदू युवती और मुस्लिम युवक के प्रेम प्रसंग से उपजा विवाद गहराता जा रहा है। मुस्लिम युवक के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किए जाने की मांग हिं...और पढ़ें

By Yogeshwar SharmaEdited By: Yogeshwar Sharma
Publish Date: Wed, 30 Nov 2022 11:49:47 PM (IST)Updated Date: Thu, 01 Dec 2022 01:46:42 PM (IST)
जशपुर:  हिन्दू संगठनों के बंद से गरमाया माहौल,जिला पूरी तरह से बंद

जशपुर नगर। हिन्दू युवती से मुस्लिम युवक के प्रेम प्रसंग और निकाह के लिए युवती का मतांतरण कराए जाने का मामला तूल पकड़ लिया है। हिन्दू संगठनों के आह्वान पर शहर सहित पूरा जिला पूरी तरह से बंद है। बाजार बंद कराने के लिए रैली हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता शहर में घूम रहे हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप ने बताया कि शहर बंद और चक्का जाम को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है।

जशपुर के महाराजा चौक में जुटी भीड़ और तैनात पुलिस अधिकारी

naidunia_image

उन्होंने बताया कि सुरक्षा के लिए डेढ़ सौ से अधिक जवानों की ड्यूटी लगाई है। उन्होंने बताया कि संगठनों से कानून व्यवस्था बनाएं रखने की अपील की है।

कटनी गुमला राष्ट्रीय राजमार्ग में प्रदर्शनकारियो ने लगाया जाम। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात।

naidunia_image

पत्थलगांव में प्रदर्शन करते हिन्दू संगठन

naidunia_image

यह है पूरा मामला

जानकारी के लिए बता दें कि मतांतरण का यह मामला दो दिन पहले उस वक्त तूल पकड़ा था जब हिन्दू युवती के मतांतरण का एक शपथपत्र इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हुआ था। दरअसल,कोतवाली थाना क्षेत्र के एक मुहल्ले की निवासी युवती का बीते कई साल से एक मुस्लिम युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती,इससे पहले भी घर छोड़ कर युवक के पास चली गई थी। लेकिन नाबालिग होने के कारण,उसे वापस स्वजनों को सौप दिया गया था।


इस पूरे मामले में 15 दिन पूर्व उस समय विवाद शुरू हुआ,जब युवती घर छोड़ कर थाना पहुँच गई और युवक के साथ रहने का जिद करने लगी। पुलिस ने युवती को सखी सेंटर में रख कर काउंसलिंग कराया गया और कागजी खानापूर्ति के बाद,युवती के स्वजनों की सहमति से युवक को सौप दिया गया था। शपथ पत्र सामने आने के बाद मंगलवार को एसपी कार्यालय का घेराव कर दिया था। बाद में 24 घण्टे में कार्रवाई का आश्वशन देने के बाद,मामला शांत हुआ था।

बुधवार को हिन्दू संगठन एकजुट हो कर कोतवाली पहुँची। थान एएसपी ने चर्चा में बताया कि जांच के दौरान कार्रवाई करने योग्य तथ्य नही पाएं गए है। पुलिस प्रशासन का जवाब सुनने के बाद भीड़ ने जशपुर बंद और चक्का जाम करने की घोषणा कर दी।