• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • जशपुर

बैंक हड़ताल से पहले एसबीआई का बड़ा फैसला... जशपुर में रविवार को होगा लेन-देन, खुली रहेंगी 97 शाखाएं

सोमवार से शुरू होने जा रही बैंकों की तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल और बीच में चौथे शनिवार के अवकाश को देखते हुए जशपुर जिले में बैंकों ने अनोखा फैसला...और पढ़ें

By RAVINDRA KUMAR THAWAITEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Fri, 25 Sep 2026 06:30:15 PM (IST)Updated Date: Fri, 25 Sep 2026 06:30:15 PM (IST)
बैंक हड़ताल से पहले एसबीआई का बड़ा फैसला... जशपुर में रविवार को होगा लेन-देन, खुली रहेंगी 97 शाखाएं
स्टेट बैंक आफ इंडिया

HighLights

  1. जशपुर जिले के 23 बैंकों की कुल 97 शाखाओं में अधिकारी और कर्मचारी सामान्य कामकाज संभालेंगे।
  2. यूनाईटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स द्वारा 28 से 30 सितंबर तक बुलाई गई हड़ताल के कारण यह व्यवस्था की गई।
  3. हड़ताल के दौरान लोगों को परेशानी न हो, इसके लिए सभी एटीएम में कैश की उपलब्धता सुनिश्चित की गई।

नईदुनिया प्रतिनिधि, जशपुरनगरः सोमवार से होने वाली बैंकों की तीन दिवसीय हड़ताल से पहले बैंकों ने उपभोक्ताओं को राहत देते हुए रविवार को बैंकों को खुला रखने का निर्णय लिया है। स्टेट बैंक आफ इंडिया के शाखा प्रबंधक समीर कुमार ने बताया कि रविवार को बैंक में सामान्य दिनों की तरह कार्य होगा।

जिले के 23 बैंकों के 97 ब्रांचों में अधिकारी व कर्मचारी ग्राहकों के लिए लेन-देन का काम निबटाएंगें। उन्होनें बताया कि बैंक प्रबंधन ने सोमवार से सार्वजनिक बैंकों की तीन दिवसीय हड़ताल को देखते हुए यह व्यवस्था की है।

उल्लेखनीय है कि पांच सूत्रीय मांगों को लेकर यूनाईटेड फोरम आफ बैंक यूनियन्स ने सोमवार 28 सितंबर से बुधवार 30 सितंबर तक तीन दिवसीय हड़ताल का आह्वान किया है। इस दौरान देश भर के सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक बंद रहेगें। हड़ताल से पहले 26 अक्टूबर को महिने के चौथा शनिवार होने के कारण बैंकों में अवकाश रहेगा।


ऐसे में रविवार को अवकाश होने से बैंकों में पांच दिन तक ताला लटकने की स्थिति बन गई थी। इससे बैंकों से होने वाले लेन-देन प्रभावित होने के साथ ही ग्राहकों को असुविधा होने की स्थिति बन गई थी। इससे राहत देने के लिए रविवार को बैंकों में कामकाज संचालित करने का निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़ें- 23 दिन में चार्जशीट और 40 दिन में सजा, जशपुर में रोटी का लालच देकर दुष्कर्म करने वाले को 20 साल सश्रम कारावास

एटीएम में कैश आपूर्ति की व्यवस्था एसबीआई के शाखा प्रबंधक समीर कुमार ने बताया कि तीन दिवसीय हड़ताल के दौरान सार्वजनिक बैंक बंद रहेगें। लेकिन इस दौरान लोग एटीएम और यूपीआई के माध्यम से अपने जरूरी लेन-देन जारी रख सकेगें। उन्होनें बताया कि जिले के सभी 23 बैंकों के एटीएम में कैश की उपलब्धता सुनिश्चित करने की व्यवस्था की गई है।

कैश आपूर्ति करने वाली कंपनी को तीन दिन के दौरान कैश आपूर्ति करने के साथ ही बैंकों के प्रबंधकों के साथ भी चर्चा की गई है।