• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • जशपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छत्तीसगढ़ के बगीचा में मंदिर के पुजारी से अभद्रता करने वाला कांग्रेस नेता नासिर अली गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के बगीचा में मंदिर के पुजारी से अभद्रता करने वाले कांग्रेस नेता नासिर अली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नासिर अली पर आरोप है कि उन्होंने ...और पढ़ें

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Sat, 04 Jan 2025 02:05:30 PM (IST)Updated Date: Sat, 04 Jan 2025 02:12:34 PM (IST)
छत्तीसगढ़ के बगीचा में मंदिर के पुजारी से अभद्रता करने वाला कांग्रेस नेता नासिर अली गिरफ्तार
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित नासिर अली।

HighLights

  1. कांग्रेस नेता नासिर अली की गिरफ्तारी पर पुलिस ने दी जानकारी।
  2. मंदिर के पुजारी ने नासिर अली के खिलाफ दर्ज कराई थी शिकायत।
  3. भारतीय न्याय संहिता की धारा 196 (2),299 के तहत मामला दर्ज।

नईदुनिया प्रतिनिधि, जशपुर नगर। धार्मिक उन्माद फैलाने के आरोप में कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष नासिर अली को बगीचा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि बगीचा के दुर्गा मंदिर के पुजारी भूपेंद्र पाठक ने बगीचा थाने में नासिर के शिकायत दर्ज कराई थे।

शिकायत के अनुसार पुजारी 3 जनवरी की सुबह 6से 7 बजे मंदिर में पूजा कर रहे थे। इसी दौरान बगीचा के रौनी रोड निवासी आरोपित नासीर अली मंदिर पहुंचा और उनसे अभद्रता करते हुए पूजा में व्यवधान करने लगा।

श्रद्धालुओं से भी की अभद्रता

naidunia_image

पुजारी भूपेंद्र पाठक

मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं ने ज़ब उसे रोकने का प्रयास किया तो आरोपित ने श्रद्धालुओं से भी अभद्रता की। पुजारी भूपेंद्र पाठक का आरोप है कि आरोपित ने चिल्ला कर पूजा-पाठ और लाउड स्पीकर बंद करने के लिए हंगामा करने लगा।


शिकायत पर कार्रवाई करते हुए बगीचा पुलिस ने आरोपित के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 196 (2),299 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध करते हुए आरोपित नासीर अली को गिरफ्तार कर लिया है।