• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • जशपुर

जशपुर के कांसाबेल में पौने 6 करोड़ से महादेवमुड़ा एनीकट का निर्माण जारी, 150 हेक्टेयर कृषि भूमि को मिलेगा सिंचाई लाभ

जशपुर जिले के कांसाबेल क्षेत्र में 5 करोड़ 45 लाख रुपये की लागत से महादेवमुड़ा एनीकट कम काजवे का निर्माण तेजी से हो रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ...और पढ़ें

By RAVINDRA KUMAR THAWAITEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Tue, 20 Oct 2026 08:58:04 PM (IST)Updated Date: Tue, 20 Oct 2026 08:58:04 PM (IST)
जशपुर के कांसाबेल में पौने 6 करोड़ से महादेवमुड़ा एनीकट का निर्माण जारी, 150 हेक्टेयर कृषि भूमि को मिलेगा सिंचाई लाभ
प्रतीकात्मक चित्र

HighLights

  1. 5.45 करोड़ से महादेवमुड़ा एनीकट निर्माण।
  2. 150 हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई लाभ।
  3. जशपुर जिले में सिंचाई सुविधा का विस्तार।

नईदुनिया प्रतिनिधि,जशपुरनगरः मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार और कृषि विकास को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न निर्माण कार्यों को गति दी जा रही है। इसी कड़ी में कांसाबेल क्षेत्र में 5 करोड़ 45 लाख रुपये की लागत से महादेवमुड़ा एनीकट कम काजवे का निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है।

इस परियोजना के पूर्ण होने से क्षेत्र के किसानों को सिंचाई के लिए बेहतर जल उपलब्धता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी और लगभग 150 हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई का लाभ प्राप्त होगा।

महादेवमुड़ा एनीकट कम काजवे का निर्माण क्षेत्र में जल संरक्षण और सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इसके माध्यम से जल संग्रहण को बढ़ावा मिलने के साथ उपलब्ध जल संसाधनों का बेहतर उपयोग किया जा सकेगा। इससे कृषि कार्यों के लिए पानी की उपलब्धता बढ़ाने और किसानों को सिंचाई संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।


यह भी पढ़ें- बिलासपुर में महिलाओं के नाम संपत्ति पंजीकरण का दायरा बढ़ा, 9,389 में से 4,347 रजिस्ट्री महिलाओं के नाम, 46.3 प्रतिशत हिस्सेदारी

सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध होने से किसानों को अपनी कृषि भूमि में फसलों की सिंचाई करने में सुविधा होगी। साथ ही सिंचाई सुविधाओं के विस्तार से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी लाभ मिलेगा। विभागीय जानकारी के अनुसार, महादेवमुड़ा एनीकट कम काजवे का निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के लिए तेजी से कराया जा रहा है।

परियोजना के पूर्ण होने से क्षेत्र में जल संरक्षण और सिंचाई सुविधाओं को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है। महादेवमुड़ा एनीकट कम काजवे के निर्माण कार्य में तेजी आने से क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों में उम्मीद जगी है। क्षेत्रवासियों एवं किसानों ने सिंचाई