
बागबहार (निप्र) । बुखार से पीड़ित छात्रा ने इलाज के अभाव में छात्रावास में दम तोड़ दिया। घटना बागबहार स्थित कन्या आश्रम की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्षा (8) पिता अशोक कुमार निवासी महेशपुर कक्षा 2 री की छात्रा थी। मृतिका स्कूल खुलने से पहले से ही बीमारी से पीड़ित थी। लेकिन गरीबी से जूझ रहे उसके परिजनों ने छात्रा के उपचार को गंभीरता से नहीं लिया और इसी हालत में लाकर छात्रावास में छोड़ दिया। इधर छात्रावास अधीक्षक सहित स्कूल के अन्य अधिकारियों ने भी पीड़ित छात्रा की ओर ध्यान नहीं दिया। बताया जा रहा है कि 6 अगस्त को अचानक वर्षा की तबियत बहुत खराब हो गई और इससे पहले कि उसे अस्पताल ले जाया जाता छात्रा की मौत हो गई। मृत छात्रा वर्षा के पिता अशोक कुमार ने बागबहार कन्या आश्रम छात्रावास के अधीक्षिका रिलो भगत के पर लापरवाही बरतने तथा सही समय इलाज न कराने का आरोप लगाते हुए मामले की जांच व कार्रवाई की मांग की है। परिजनों का कहना है कि दोषियों पर कार्रवाई से भविष्य में इस तरह की घटना की पुर्नावृत्ति दुबारा न हो पाए।
वर्जन बागबहार के कन्या छात्रावास में छात्रा की मौत की सूचना मिली है। मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
जेआर नागवंशी,सहायक आयुक्त,जशपुर