• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • जशपुर

छत्‍तीसगढ़ के जशपुर में दर्दनाक हादसा, मकान में घुसी बस; 5 यात्रियों की मौत, 20 घायल

जशपुर जिले के तपकरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे निर्माणाधीन मकान में घुसते हुए गड्ढे में पलट गई।

By Digital DeskEdited By: Akash Pandey
Publish Date: Fri, 06 Mar 2026 05:08:23 PM (IST)Updated Date: Fri, 06 Mar 2026 05:11:40 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
छत्‍तीसगढ़ के जशपुर में दर्दनाक हादसा, मकान में घुसी बस; 5 यात्रियों की मौत, 20 घायल
जशपुर में दर्दनाक बस हादसा

HighLights

  1. तपकरा क्षेत्र में अनियंत्रित बस गड्ढे में पलटी, पांच यात्रियों की मौत
  2. 20 यात्री घायल, तीन की हालत गंभीर, अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर
  3. ब्रेक फेल होने की आशंका, कलेक्टर और एसएसपी मौके पर पहुंचे

नईदुनिया प्रतिनिधि, जशपुरनगर। जशपुर जिले के तपकरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे निर्माणाधीन मकान में घुसते हुए गड्ढे में पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में पांच यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 यात्री घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार झारखंड के सिमडेगा जिले के कुरडेग से जशपुर के कुनकुरी के बीच चलने वाली यात्री बस अनमोल शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे कुरडेग से कुनकुरी के लिए रवाना हुई थी। बस जब कुनकुरी से लगभग 14 किलोमीटर दूर हल्दीमुंड पंचायत के आश्रित ग्राम गोड़अम्बा के पास पहुंची, तभी एक पुल के पास अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे निर्माणाधीन मकान में घुसते हुए गड्ढे में पलट गई।


दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की। बस के नीचे दबे कुछ यात्रियों को निकालने के लिए क्रेन बुलानी पड़ी। दुर्घटना का प्रारंभिक कारण बस का ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर रोहित व्यास और एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह मौके पर पहुंचे और घायलों के उपचार की व्यवस्था कराई। घायलों को तपकरा और कुनकुरी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुख्यमंत्री ने जताई संवेदना

तपकरा थाना क्षेत्र के गोड़अम्बा में हुई बस दुर्घटना में पांच यात्रियों की मौत पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। दुर्घटना के बाद सीएम कैंप कार्यालय बगिया ने भी सक्रियता दिखाते हुए घायलों की सहायता के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था कराई और उपचार की व्यवस्था की निगरानी की।

इनकी हुई मौत

बस दुर्घटना में मृत यात्रियों की पहचान बिमला पति महेश (35) निवासी दुलदुला, केश्वर नायक (52) निवासी गोरेया जिला सिमडेगा (झारखंड), महेश्वर (50) निवासी मकरीबंधा दुलदुला, दिगम्बर पिता दिलभजन (30) निवासी ढोढरीअंबा दुलदुला और घनश्याम पिता दिलभजन (5 माह) के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें- CG Road Accident: रायपुर-बिलासपुर NH 130 पर भीषण हादसा, बस-ट्रेलर की टक्कर में पांच की मौत; कई घायल

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।