• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • जशपुर

छत्तीसगढ़ से झारखंड बूचड़खाने ले जाए जा रहे 65 गोवंश जशपुर में जब्त, चालक गिरफ्तार

जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र में पुलिस ने घेराबंदी कर झारखंड के बूचड़खाने ले जाए जा रहे 65 गोवंशों से भरा कंटेनर जब्त किया। दम घुटने से दो मवेशियो...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Paritosh Dubey
Publish Date: Sun, 11 Oct 2026 02:53:44 PM (IST)Updated Date: Sun, 11 Oct 2026 02:55:08 PM (IST)
छत्तीसगढ़ से झारखंड बूचड़खाने ले जाए जा रहे 65 गोवंश जशपुर में जब्त, चालक गिरफ्तार
जशपुरनगर में जब्त मवेशी व गिरफ्तार तस्कर। -पुलिस

HighLights

  1. झारखंड जा रहे कंटेनर से 65 गोवंश जब्त
  2. तस्कर रेहान गिरफ्तार रेकी कार बरामद
  3. दस माह में एक सौ इकतीस तस्कर गिरफ्तार

नईदुनिया प्रतिनिधि, जशपुरनगर। छत्तीसगढ़ से झारखंड के बूचड़खानों में अवैध रूप से मवेशियों की तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह पर जशपुर पुलिस ने शिकंजा कसा है। बगीचा थाना क्षेत्र अंतर्गत खंटाडांड़ में पुलिस ने घेराबंदी और पीछा करते हुए 65 गोवंशों से भरे कंटेनर को पकड़ा है। इस दौरान कंटेनर के आगे चलकर पुलिस की रेकी कर रही एक संदिग्ध कार को भी जब्त किया गया है। पुलिस ने पकड़े गए वाहन चालक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. लाल उमेद सिंह को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी कि अंबिकापुर से एक कंटेनर में भारी संख्या में गोवंश भरकर जशपुर के रास्ते झारखंड ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही एसडीओपी निमितेश सिंह, लोदाम थाना प्रभारी कृष्ण कुमार साहू और उपनिरीक्षक विवेक भगत के नेतृत्व में टीम ने बगीचा के पेटा में सघन नाकाबंदी की। अंबिकापुर की ओर से आ रहे कंटेनर (क्रमांक एनएल 01 एबी 7655) के चालक ने पुलिस को देखकर रास्ता बदल लिया और तेज गति से भागने लगा। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए पीछा किया और खंटाडांड़ के पास वाहन को घेरकर रोक लिया।


क्रूरतापूर्वक भरे थे मवेशी, दो की मौत

कंटेनर की तलाशी लेने पर उसके भीतर अत्यंत क्रूरतापूर्वक 65 गोवंशों को ठूंसकर भरा पाया गया। हवा और जगह के अभाव में दम घुटने से दो गायों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मृत मवेशियों का विधि-विधान से अंतिम संस्कार कराया, जबकि शेष 63 गोवंशों को सुरक्षित गौशाला पहुंचाया गया। पकड़े गए चालक की पहचान झारखंड के गुमला जिला स्थित सिसई निवासी 34 वर्षीय रेहान अंसारी के रूप में हुई है।

रेकी कर रही कार जब्त, 'ऑपरेशन शंखनाद' के तहत कार्रवाई

कार्रवाई के दौरान कंटेनर के आगे चल रही एक कार (क्रमांक जेएच 01 बीआर 9492) का चालक पुलिस को पीछा करते देख वाहन सड़क पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस इस फरार कार चालक की तलाश कर रही है। एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि जिले में गो तस्करी पर पूर्ण विराम लगाने के लिए 'ऑपरेशन शंखनाद' चलाया जा रहा है। इसके तहत पिछले दस महीनों में 98 प्रकरण दर्ज कर 131 तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है और 1,108 गोवंशों को सुरक्षित बचाया गया है।