• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • जशपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूथ अगेंस्ट रेप के युवा सायक्लिस्ट पहुंचे जशपुर

जशपुरनगर (नईदुनिया न्यूज)। यूथ अगेंस्ट रेप की थीम लेकर साइकिलों पर भारत भ्रमण को निकले तीन युवा सायक्लिस्ट कल शाम अम्बिकापुर से बगीचा होते हुए जशपुर प...और पढ़ें

By Nai Dunia News NetworkEdited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Wed, 04 Mar 2020 08:55:14 AM (IST)Updated Date: Wed, 04 Mar 2020 08:55:14 AM (IST)
यूथ अगेंस्ट रेप के युवा सायक्लिस्ट पहुंचे जशपुर

जशपुरनगर (नईदुनिया न्यूज)। यूथ अगेंस्ट रेप की थीम लेकर साइकिलों पर भारत भ्रमण को निकले तीन युवा सायक्लिस्ट कल शाम अम्बिकापुर से बगीचा होते हुए जशपुर पहुंचे। उन्होंने कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर से सौजन्य मुलाकात की और अपनी भारत भ्रमण यात्रा के उद्देश्य बारे में जानकारी दी। कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने तीनों युवाओं के हौसले की तारीफ की और कहा कि युवाओं में देश के हालात को बदलने की क्षमता होती है। उन्होंने कहा कि बलात्कार की घटनाओं के विरोध में उनकी जनजागरूकता यात्रा देश और समाज के लिए हितकारी है। आज इन तीनों युवाओं ने जनजागरूकता के उद्देश्य से जशपुर जिले के आरा विद्यालय के विद्यार्थियों से मुलाकात की और उन्हें नारी शोषणमुक्त समाज की स्थापना तथा दुष्कर्म जैसे अपराध की रोकथाम के लिए आगे आने का आह्‌वान किया। यूथ अगेंस्ट रेप संस्था से जुड़े इन तीनों युवाओं का मानना है कि जिस दिन आप अपने दोस्तों को लडकी पर आपत्तिजनक व अभद्र टिप्पणी करने से रोक लेंगे, उसी दिन भारत देश रेप मुक्त भारत की ओर कदम बढ़ा लेगा। देश में रेप की बढ़ती वारदातों से तीन युवा इतने आहत हुए कि उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई और नौकरी छोडकर रेप मुक्त भारत अभियान पर निकल गए। इनमें पीयूष मोंगा (23) बीटेक इंफो टेक्नोलजी फूड एंड क्वालिटी अफिसर हिसार हरियाणा से है, जिनका उद्देश्य नारी शोषण मुक्त समाज की स्थापना करना है। योगेश रावल (19) सिरोही राजस्थान से हैं और रेंचो देसाई (21) राजस्थान सिरोही हैं, जो स्नातक हैं और निजी कंपनी में जब पहले महीने में ही छोड़ दिया। तीनों युवा इस अभियान के लिए 50 हजार किलोमीटर की साइकिल यात्रा कर रहे हैं। साइकिल यात्रा में निकलने का प्लान बना तो 17 अक्टूबर 2019 को जंतर-मंतर दिल्ली से निर्भया के माता-पिता ने हरी झंडी दिखाकर उनकी साइकिल यात्रा को रवाना किया। ये पूरे भारत में घूमकर रेपमुक्त भारत बनाने की अपील कर रहे हैं। तीनों सायक्लिस्ट दिल्ली के जंतर-मंतर से अपनी भारत भ्रमण शुरू कर राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से राज्य में प्रवेश कर दुर्ग, भिलाई, रायपुर, बिलासपुर से अम्बिकापुर, बगीचा होते हुए सोमवार को जशपुर नगर पहुंचे। अब तक यह तीनों युवा सायकल से 120 दिनों में लगभग 8300 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर चुके हैं। जशपुर जिले के बाद यह युवा झारखण्ड के लिए मंगलवार को रवाना हो गए। ----------