• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • जशपुर

जशपुर के 10 साल के ऋतिक को नई जिंदगी: बोन मैरो ट्रांसप्लांट के लिए CM साय ने दिए 18 लाख, बेंगलुरु में होगा इलाज

जशपुर जिले के 10 वर्षीय ऋतिक यादव के बोन मैरो ट्रांसप्लांट के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 18 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। परिजनों ने...और पढ़ें

By RAVINDRA KUMAR THAWAITEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Fri, 09 Oct 2026 07:35:25 PM (IST)Updated Date: Fri, 09 Oct 2026 07:35:25 PM (IST)
जशपुर के 10 साल के ऋतिक को नई जिंदगी: बोन मैरो ट्रांसप्लांट के लिए CM साय ने दिए 18 लाख, बेंगलुरु में होगा इलाज

HighLights

  1. 10 वर्षीय ऋतिक यादव के बोन मैरो ट्रांसप्लांट हेतु ₹18 लाख स्वीकृत।
  2. कर्नाटक के बेंगलुरु स्थित अस्पताल में कराया जाएगा ऋतिक का इलाज।
  3. बगिया कैंप कार्यालय में गुहार लगाने पर सीएम ने दी त्वरित राहत।

नईदुनिया न्यूज,जशपुरनगरः मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के 10 वषÊय ऋतिक यादव के बोन मैरो ट्रांसप्लांट सहित आवश्यक उपचार के लिए मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत 18 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। गंभीर बीमारी से जूझ रहे ऋतिक के उपचार के लिए मिली इस स्वीकृति से परिवार को बड़ी राहत मिलेगी। अब कर्नाटक के बेंगलुरु स्थित अस्पताल में ऋतिक के उपचार का रास्ता आसान होगा।

मुख्यमंत्री ने उपचार के लिए स्वीकृत की 18 लाख रुपये की सहायता राशि

ऋतिक यादव, पिता मेघनाथ यादव जशपुर जिले के निवासी हैं। ऋतिक के उपचार पर होने वाले भारी खर्च को देखते हुए परिजनों ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया पहुंचकर आर्थिक सहायता मांगी थी। मामले की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री द्वारा मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत 18 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।


इस सहायता से परिवार को ऋतिक के महंगे उपचार का खर्च वहन करने में मदद मिलेगी। ऋतिक का उपचार कर्नाटक के बेंगलुरु स्थित नीजि चिकित्सालय में किया जाएगा। बोन मैरो ट्रांसप्लांट गंभीर बीमारियों के उपचार की एक महत्वपूर्ण और खचली प्रक्रिया है। ऐसे में मुख्यमंत्री द्वारा स्वीकृत आर्थिक सहायता ऋतिक के उपचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

गंभीर बीमारियों के उपचार में मिली है सहायता

मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना का उद्देश्य पात्र मरीजों को गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है, ताकि आर्थिक कठिनाइयों के कारण किसी जरूरतमंद मरीज का इलाज प्रभावित न हो। ऋतिक के उपचार के लिए 18 लाख रुपये की स्वीकृति इसी दिशा में महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जरूरतमंद मरीजों को उपचार के लिए सहायता उपलब्ध कराने से परिवारों को कठिन परिस्थितियों में संबल मिल रहा है।

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया जरूरतमंद लोगों की समस्याओं और मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का माध्यम बना है। ऋतिक के परिजनों ने भी यहीं पहुंचकर उपचार के लिए सहायता मांगी थी। सहायता राशि स्वीकृत होने से परिवार को अपने बच्चे के बेहतर उपचार की उम्मीद मिली है। परिजनों ने ऋतिक के इलाज के लिए आर्थिक सहायता स्वीकृत करने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।