छत का दरवाजा तोड़ कपड़ा दुकान में चोरी
अम्बिकापुर रोड स्थित कपड़ा दुकान में घुसकर अज्ञात चोरों ने नकदी समेत साड़ी के बंडलों की चोरी कर ली। घटना गुरुवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात की है। पुलिस अपराध दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। अंबिकापुर रोड पर बाम्बे फैशन स्टोर्स संचालित है। गुरुवार और शुक्रवार की मध्य रात में 12 बजे के बाद घर के सभी लोग गहरी नींद में सोए हुए थे।
Publish Date: Fri, 30 Aug 2024 07:09:22 PM (IST)
Updated Date: Fri, 30 Aug 2024 07:09:22 PM (IST)

नईदुनिया न्यूज,पत्थलगांव: अम्बिकापुर रोड स्थित कपड़ा दुकान में घुसकर अज्ञात चोरों ने नकदी समेत साड़ी के बंडलों की चोरी कर ली। घटना गुरुवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात की है। पुलिस अपराध दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। अंबिकापुर रोड पर बाम्बे फैशन स्टोर्स संचालित है। गुरुवार और शुक्रवार की मध्य रात में 12 बजे के बाद घर के सभी लोग गहरी नींद में सोए हुए थे।
इसी दौरान चोर घर की छत का दरवाजा तोड़कर दुकान में घुसे। उन्होंने न सिर्फ गल्ले का ताला तोड़कर उसमें रखे रुपए चुरा लिए, बल्कि हजारों रुपए की कीमती साड़ियों पर भी हाथ साफ कर दिया। गल्ले से रुपए चुराने के बाद वे दर्जन से अधिक साड़ियों को उठाकर छत पर ले गए और फिर डिब्बों से साड़ियों को निकालकर भाग गए। जब शुक्रवार की सुबह करीब 5 बजे दुकान के संचालक दुकान में पहुंचे तो उनका ध्यान गल्ले की ओर गया।
गल्ले का लाक टूटा हुआ देखकर हैरान दुकान संचालक और घर के लोगों द्वारा थाना पहुंचकर पुलिस में घटना को शिकायत दर्ज कराई गई। सूचना पर थाना प्रभारी विनीत पाण्डेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का मुआयना करने के साथ ही सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस द्वारा मामले में अपराध दर्ज कर लिया गया है।
0-0
¹