Yudveer Singh Passes Away: राजकीय सम्मान के साथ दिवंगत युद्धवीर सिंह जूदेव का अन्तिम संस्कार
Yudveer Singh Passes Away: अंतिम यात्रा विजय विहार से हुई रवाना।
By anil.kurrey
Edited By: anil.kurrey
Publish Date: Wed, 22 Sep 2021 02:47:54 PM (IST)
Updated Date: Wed, 22 Sep 2021 02:47:54 PM (IST)

जशपुर नगर।Yudveer Singh Passes Away: पूर्व विधायक युद्धवीर सिंह जूदेव का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। प्रदेश सरकार ने इसके लिए आदेश जारी कर दिया है। दिवंगत युद्धवीर सिंह जूदेव को अंतिम विदाई देने के लिए कांग्रेस और भाजपा के दिग्गज नेता जशपुर पहुँचे हुए हैं। इनमें केंद्रीय मंत्री श्रीमती रेणुका सिंह,प्रदेश के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत,नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, संसदीय सचिव यूडी मिंज, पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कंवर, बिलासपुर के सांसद अरुण साव, रायगढ़ की सांसद गोमती साय, जशपुर विधायक विनय भगत, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष नन्द कुमार साय, पूर्व मंत्री गणेश राम भगत प्रमुख रूप से शामिल हैं।
जूदेव की अंतिम यात्रा दोपहर 12 बजे बांकी टोली स्थित उनके निवास विजय विहार से रवाना हुई। इससे पहले दिवंगत जूदेव की धर्मपत्नी श्रीमती संयोगिता सिंह जूदेव, मां माधवी सिंह जूदेव,बड़े भाई प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, बड़ी बहू प्रिया सिंह जूदेव, हिना सिंह जूदेव अंतिम विदाई देने के लिए बाहर निकली तो माहौल गमगीन हो गया। फिलहाल अंतिम यात्रा रणजीता स्टेडियम के पास पहुँची है। पूरा शहर युद्धवीर सिंह जूदेव अमर रहे के नारे से गूंज रहा है।
अपडेट जारी...