• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कांकेर

मादा भालू की मौत के बाद रातभर शव के पास रोता रहा बच्चा, देखकर भावुक हुए लोग

कांकेर के बागोडार में एक घायल मादा भालू की मौत हो गई। मादा के शव के पास बैठकर भालू का बच्चा रातभर रोता रहा। भालू के बच्चे के रोने से आसपास के ग्रामीण ...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Mon, 03 Nov 2025 02:46:52 PM (IST)Updated Date: Mon, 03 Nov 2025 02:53:37 PM (IST)
मादा भालू की मौत के बाद रातभर शव के पास रोता रहा बच्चा, देखकर भावुक हुए लोग
रिहायशी इलाके में घुसा भालू

HighLights

  1. मादा भालू की मौत के बाद रोता रहा बच्चा
  2. बिलखना सुनकर भावुक हुए गांव के लोग
  3. वन विभाग कर करा भालू के बच्चे की देखभाल

नईदुनिया प्रतिनिधि, कांकेर: जिले में भालुओं का गांवों की ओर रुख करना जारी है, जबकि तेंदुए की दहशत ने ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है। शुक्रवार की रात ग्राम बागोडार में एक मादा भालू की मौत के बाद उसका बच्चा रातभर शव के पास बिलखता रहा। इस दृश्य ने ग्रामीणों को भावुक कर दिया।

जानकारी के अनुसार, ग्राम बागोडार निवासी लीलाबाई निषाद के घर के पीछे मादा भालू अपने एक साल के बच्चे के साथ आई थी। भालू के जबड़े में चोट के निशान पाए गए, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। रातभर रोने की आवाज सुनकर निषाद परिवार और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने बच्चे को मृत मादा भालू के पास रोते देखा।


सुबह वन विभाग की टीम ने बच्चे को सिंगारभाट काष्ठागार लाया, जहां उसकी देखभाल की जा रही है। उल्लेखनीय है कि डेढ़ साल पहले भी इसी गांव में एक मादा भालू ने बच्चे को जन्म दिया था। ग्रामीणों का कहना है कि ठंड के मौसम से पहले भालुओं का गांवों की ओर आना आम बात हो गया है।

काकेपुर में दिखा भालू

इसी दिन, कांकेर मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर ग्राम कोकपुर में दिनदहाड़े भालू दिखाई दिया, जिससे ग्रामीण घबरा गए। कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाया, जो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। वन विभाग ने भालू की तलाश शुरू कर दी है।

कांकेर के कोकपुर में दिनदहाड़े रिहायशी इलाके में घुसा भालू pic.twitter.com/5x2ma2eSZc

— NaiDunia (@Nai_Dunia) November 3, 2025

कुत्ते के बच्चों को उठा ले गया तेंदुआ

इसके अलावा, ग्राम सिंगारभाट के खूंटापारा में 31 अक्टूबर की रात तेंदुए ने एक घर से कुत्ते के चार बच्चों में से तीन को उठा लिया। इस घटना ने पूरे मोहल्ले में भय का माहौल बना दिया है। वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है।