
कांकेर। Firing in Kanker CAF Camp: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के पखांजूर सीएएफ कैंप में उस वक्त हड़कंप मच गया जब गोलियों की आवाज आने लगी। जवान इधर-उधर भागने लगे। जहां से गोलियों की आवाज आ रही थी, थोड़ी देर बाद जवान वहां पहुंचे तो पता चला कि एक जवान ने फायरिंग की है।
दरअसल, यह घटना रविवार रात कोड़ेकुर्शी थानाक्षेत्र के करकापाल सीएएफ कैंप की बताई जा रही है। जवान ने करीब तीस राउंड फायर किया। हालांकि इस फायरिंग में जवानों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। जवान ने देर रात कैंप के अंदर हवा में 30 राउंड फायर किया। पुलिस इस मामले की जांच में जुटा है। एसपी दिव्यांग पटेल ने इस घटना की पुष्टि की है। हालांकि जवान से फायरिंग की वजह को लेकर पूछताछ की जा रही है।