• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कांकेर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CG News: कांस्टेबल दूल्हे को मंडप से उठा ले गई प्रेमिका, भौचक्के रह गए घराती-बराती, ये है पूरा माजरा

दूल्हा-दुल्हन भांवर घूमने के लिए उठे तो इसी दौरान दूल्हा की प्रेमिका पहुंची और दूल्हे को उठाकर ले जाने लगी। युवती से दूल्हे को उठाकर ले जाने का कारण प...और पढ़ें

By Neeraj PandeyEdited By: Neeraj Pandey
Publish Date: Sun, 12 May 2024 07:10:03 PM (IST)Updated Date: Sun, 12 May 2024 10:43:44 PM (IST)
CG News: कांस्टेबल दूल्हे को मंडप से उठा ले गई प्रेमिका, भौचक्के रह गए घराती-बराती, ये है पूरा माजरा
दूल्हा को मंडप से उठा ले गई प्रेमिका, शादी रदद

HighLights

  1. दूल्हा को मंडप से उठा ले गई प्रेमिका, शादी रदद
  2. पुलिस विभाग में आरक्षक है दूल्हा
  3. दुल्हन को देगा शादी का पूरा खर्च

नईदुनिया न्यूज, कांकेर: जिला मुख्यालय से करीब सात किलोमीटर दूर ग्राम कोकपुर में दूल्हे को मंडप से प्रेमिका अपने साथ ले गई। मामला 10 मई का है। जानकारी के अनुसार ग्राम कोकपुर में मगरलोड तहसील के ग्राम साजाडीह से एक पुलिस आरक्षक की बारात आई थी। शाम को बारात स्वागत के बाद सभी घराती व बाराती स्टेज में पहुंचे, जहां टिकावन का कार्यक्रम हुआ।

इसके बाद शादी के अन्य रस्मों को पूरा करने दूल्हा और दुल्हन को मंडप में बिठाया गया। परंपरा अनुसार सभी रस्मों को पूरा करते हुए जब दूल्हा-दुल्हन भांवर घूमने के लिए उठे तो इसी दौरान दूल्हा की प्रेमिका पहुंची और दूल्हे को उठाकर ले जाने लगी। यह सब देख सब भौचक्के रह गए और शादी समारोह में खलबली मच गई।


शादी समारोह स्थल पर बैठे घराती व बारातियों ने इसका विरोध भी किए लेकिन युवती नहीं मानी और दूल्हे को अपने साथ ले जाने की जिद पर अड़ी रही। जब युवती से दूल्हे को उठाकर ले जाने का कारण पूछा गया तो उन्होंने कहा कि तीन साल से उनका प्रेम संबंध चल रहा है। शादी की बात को उसके प्रेमी ने छुपाकर रखा था। आज सुबह जब पता चला तो इसकी जानकारी लेने वह यहां पहुंची है। वह उसकी शादी किसी अन्य युवती के साथ नहीं होने देगी। अंतत: शादी का कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा।

तीन साल पहले फेसबुक में हुई थी दोस्ती

मामले को लेकर गांव में उसी दिन बैठक हुई, जिसमें समाज के लोगों ने युवती से पूछताछ की तो पता चला कि तीन साल पहले उसकी फेसबुक में दूल्हा के साथ दोस्ती हुई थी। फिर धीरे-धीरे दोस्ती से उनका संबंध प्रेम में बदल गया। अब वह बिना कुछ बताए उसे अंधेरे में रखकर शादी कर रहा है, जो सही नहीं है। युवती ने बताया कि वह खुरमुरी की रहने वाली है।

सामाजिक जनों ने विवाह किया रद

देर रात तक चले रिश्तेदारों व सामाजिक जनों की बैठक में दोनों पक्षों को सुनने के बाद शादी को रद किया गया। साथ ही दुल्हन पक्ष की तरफ से शादी में जो भी खर्च हुआ है उसका पूरा खर्च दूल्हा पक्ष को देने की बात कही गई।