• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कांकेर

छत्तीसगढ़ में मतांतरित महिला के शव दफनाने पर 24 घंटे चले विवाद का घर वापसी के बाद निकला समाधान

छत्तीसगढ़ के पखांजूर के मचपल्ली गांव में धर्मांतरण करने वाली एक महिला की मृत्यु के बाद उसके अंतिम संस्कार को लेकर दो पक्षों में विवाद उत्पन्न हो गया। ...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Paritosh Dubey
Publish Date: Sun, 20 Sep 2026 07:25:07 PM (IST)Updated Date: Sun, 20 Sep 2026 07:27:24 PM (IST)
छत्तीसगढ़ में मतांतरित महिला के शव दफनाने पर 24  घंटे चले विवाद का घर वापसी के बाद निकला समाधान
मतांतरित मृत महिला के परिजनों की घर वापसी के बाद टूटा अंतिम संस्कार पर गतिरोध। -ग्रामीण

HighLights

  1. शुक्रवार की रात हुई मौत, उसके बाद पैदा हुआ गतिरोध
  2. विवाद की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने टीम भेजी
  3. बातचीत के बाद मूल धर्म में घर वापसी का लिया निर्णय

नईदुनिया प्रतिनिधि, कांकेर। छत्तीसगढ़ के पखांजूर अंतर्गत छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के मचपल्ली के जनकुपारा गांव में मतांतरित महिला के निधन के बाद उपजा विवाद प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद 24 घंटे में सुलझा लिया गया है। जानकारी के अनुसार, मचपल्ली निवासी जनकुबाई ने करीब पांच साल पहले अपना धर्म परिवर्तन कर लिया था।

शुक्रवार की रात जब उनकी मृत्यु हुई, तो उनके शव को दफनाने और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया को लेकर दो पक्षों के बीच गंभीर तनातनी की स्थिति पैदा हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि गांव में तनाव का माहौल बन गया और दोनों पक्ष अपनी-अपनी मान्यताओं व परंपराओं पर अड़े रहे।


प्रशासनिक हस्तक्षेप और 24 घंटे की मशक्कत

विवाद की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने टीम भेजी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पखांजूर राकेश कुर्रे और स्थानीय तहसीलदार भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने दोनों पक्षों के लोगों को बैठाकर लंबी बातचीत की और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। लगभग 24 घंटे तक चली इस मैराथन प्रशासनिक और सामाजिक समझाइश के बाद आखिरकार स्थिति नियंत्रण में आई। अधिकारियों के सामने दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से एक समझौता तैयार किया गया, जिससे कई घंटों से चला आ रहा गतिरोध समाप्त हो गया।

मूल धर्म में वापसी और शांति की अपील

समझौते के तहत धर्मांतरित परिवार ने अपने मूल धर्म में वापसी करने पर अपनी सहमति जताई। इस निर्णय के बाद महिला का अंतिम संस्कार पारंपरिक रीति-रिवाजों और विधि-विधान के अनुसार संपन्न कराया गया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुर्रे ने क्षेत्र के नागरिकों से संयम बरतने की अपील की। उन्होंने जनता से कहा कि सभी लोग आपस में मिल-जुलकर, शांति और भाईचारे के साथ रहें। एक-दूसरे की मदद करें तथा गांव के विकास कार्यों में पुलिस व प्रशासन का पूरा सहयोग करें। प्रशासन की समय पर सूझबूझ और समझाइश के चलते फिलहाल गांव में स्थिति पूरी तरह से सामान्य और शांत बनी हुई है।