• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कांकेर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विधायक ने रात 11 बजे रेत खदान में मारा छापा

नगर सहित भिरौद महानदी के घाट से लगातार रेत उत्खनन पर विधायक मनोज मंडावी ने रेत खदान में शुक्रवार की रात 11 बजे दबिश देकर खदान में लगे हाइवा वाहनों को जब्त करने के निर्देश पुलिस विभाग को दिए। विधायक मनोज मंडावी खनन स्थल तक पहुंचकर वाहनों के पीट पास की जांच की। जिसके बाद विधायक ने कहा कि क्षेत्र के बाहर

By Edited By:
Publish Date: Sun, 16 Sep 2018 04:08:46 AM (IST)Updated Date: Sun, 16 Sep 2018 04:08:46 AM (IST)
विधायक ने रात 11 बजे रेत खदान में मारा छापा

चारामा। नईदुनिया न्यूज

नगर सहित भिरौद महानदी के घाट से लगातार रेत उत्खनन पर विधायक मनोज मंडावी ने रेत खदान में शुक्रवार की रात 11 बजे दबिश देकर खदान में लगे हाइवा वाहनों को जब्त करने के निर्देश पुलिस विभाग को दिए। विधायक मनोज मंडावी खनन स्थल तक पहुंचकर वाहनों के पीट पास की जांच की। जिसके बाद विधायक ने कहा कि क्षेत्र के बाहर के ठेकेदार द्वारा लगातार महानदी से रेत का उत्खनन किया जा रहा है। जबकि सर्वोच्च न्यायलय के नियमानुसार शाम छह बजे से सुबह छह बजे तक खदान बंद होना चाहिए, लेकिन रात्रि में भी लगातार खदान से उत्खनन किया जा रहा है। प्रशासन को बार-बार अवगत कराने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर विधायक को स्वयं रात्रि में खदान पहुंचना पड़ा है।

भिरौद खदान से नरहरपुर, दुर्ग, भिलाई, धमतरी तक रेत का परिवहन करने से नेशनल हाइवे की सड़क खराब हो चुकी है, जिससे आम जनता परेशान हैं। उन्होंने कहा कि किस अधिकारी के संरक्षण में रात्रि में रेत का खनन मशीनों से किया जा रहा है। चैन माउटेंन मशीन चलाने की अनुमति किसने दी। नेशनल हाइवे सहित चारामा से भिरौद मार्ग, हाराडुला से चारामा मार्ग, आंवरी, गिरहोला मार्ग धूल से भरा हुआ है। आने-जाने वाले व्यक्ति को भारी परेशानी का समान करना पड़ता है। उड़ती धूल के कारण सामने से आ रही गाड़िया ठीक से दिखाई नहीं देती, जिसके कारण लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। इतने बड़े रेत का गोरख धंधा चलने के बाद भी शासन प्रशासन मौन है। अवैध रेत परिवहन होने के बाद भी शासन कोई कार्रवाई नहीं कर रही। पूरे बस्तर से लोहा, कीमती लकड़ी की तस्करी बिना पीट पास के की जा रही है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य सरकार के संरक्षण में लगातर रेत का उत्खनन किया जा रहा है।


धरना-प्रदर्शन की चेतावनी

विधायक ने अवैध रेत उत्खनन को लेकर मंगलवार को थाने के सामने धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। इधर पुलिस विभाग द्वारा जब्त की गई हाइवा वाहनों की जांच के लिए माइनिंग अधिकारी को सूचना दी गई, जिस पर माईनिंग अधिकारी साहू ने जब्त वाहनों के पीट पास की जांच की। उन्होंने ग्रामीणों व सरपंच के बयान के आधार पर उचित कार्रवाई की बात कही है।

----------------------------------

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।