• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कांकेर

कुत्ते के काटने पर अब मालिक देगा 5,000 रुपये जुर्माना, छत्‍तीसगढ़ के बागोड़ गांव में लागू हुआ सख्त नियम

ग्रामीणों का कहना है कि कई लोग अपने पालतू कुत्तों को खुला छोड़ देते हैं। इसके कारण बच्चे और बुजुर्ग डर से रास्ता बदलने को मजबूर हैं।

By Digital DeskEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Wed, 22 Jul 2026 07:13:40 PM (IST)Updated Date: Wed, 22 Jul 2026 07:27:24 PM (IST)
कुत्ते के काटने पर अब मालिक देगा 5,000 रुपये जुर्माना, छत्‍तीसगढ़ के बागोड़ गांव में लागू हुआ सख्त नियम
कुत्‍ते के काटने पर नया नियम।

HighLights

  1. 4 लोगों को काटने के बाद तय किया।
  2. ग्रामीणों ने लिया एक सामूहिक फैसला।
  3. पशु विभाग का टीकाकरण अभियान।

नईदुनिया न्यूज, कांकेर। जिले के ग्राम बागोड़ में पालतू और आवारा कुत्तों के आतंक से तंग आकर ग्रामीणों ने सख्त फैसला लिया है। अब अगर किसी का पालतू कुत्ता किसी राहगीर, बच्चे या ग्रामीण को काटता है तो कुत्ते के मालिक से 5,000 रुपये का अर्थदंड वसूला जाएगा।

पिछले कुछ महीनों में गांव में कुत्तों के काटने की 4 से 5 घटनाएं हो चुकी हैं। सबसे ताजा मामला 10 जुलाई का है जब एक पालतू कुत्ते ने वार्ड पंच की 8 साल की बेटी और अगले दिन एक अन्य महिला को काट लिया।


15 दिन पहले एक कुत्ते ने बुजुर्ग और 10 साल के बच्चे को घायल किया था। जांच में वह कुत्ता रेबीज संक्रमित पाया गया, जिससे पूरे गांव में दहशत फैल गई।

ग्रामीणों का कहना है कि कई लोग अपने पालतू कुत्तों को खुला छोड़ देते हैं। इसके कारण बच्चे और बुजुर्ग डर से रास्ता बदलने को मजबूर हैं।

ग्रामसभा में बने 3 नियम

घटनाओं को देखते हुए बुलाई गई बैठक में सर्वसम्मति से ये निर्णय लिए गए।

सभी पशुपालक अपने कुत्तों को घर में बांधकर रखें। कुत्तों का समय-समय पर टीकाकरण अनिवार्य होगा। अगर कोई पालतू कुत्ता किसी को काटता है तो मालिक पर 5,000 रुपये का जुर्माना लगेगा।

पशु विभाग ने चलाया टीकाकरण अभियान

निर्णय के बाद पशु चिकित्सा विभाग की टीम गांव पहुंची और करीब 7 से 9 कुत्तों का एंटी-रेबीज टीका लगाया।

डॉ. धर्मेंद्र कुर्रे, पशु चिकित्सा अधिकारी ने कहा रेबीज एक खतरनाक वायरस जनित बीमारी है। अगर संक्रमित कुत्ता किसी इंसान या जानवर को काटता है तो उसे रेबीज हो सकता है। बचाव का एकमात्र उपाय समय पर टीकाकरण और इलाज है। ग्रामीणों का यह निर्णय जागरूकता की दिशा में अच्छा कदम है।

ग्राम के स्थानीय निवासियों ने कहा कि अब तक 4-5 लोग कुत्तों का शिकार बन चुके हैं। नए नियम से पशुपालक जिम्मेदार बनेंगे और ऐसी घटनाओं पर रोक लगेगी। ग्रामीणों ने मांग की है कि गांव में नियमित टीकाकरण कैंप लगाए जाएं ताकि सभी कुत्तों का वैक्सीनेशन हो सके।