• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कांकेर

छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा... IED निष्क्रिय करते समय धमाका, कांकेर DRG के 4 जवान शहीद

सुरक्षा बल लगातार उन्हें निष्क्रिय करने में लगे हुए हैं। शनिवार को कांकेर जिला पुलिस दल आईईडी को निष्क्रिय कर रहा था, तभी उसमें विस्फोट हो गया।

By Paritosh DubeyEdited By: Paritosh Dubey
Publish Date: Sat, 02 May 2026 03:35:41 PM (IST)Updated Date: Sat, 02 May 2026 05:33:46 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा... IED निष्क्रिय करते समय धमाका, कांकेर DRG के 4 जवान शहीद
कांकेर DRG के 4 जवान शहीद

HighLights

  1. विस्फोटक निष्क्रिय करते समय हुआ हादसा।
  2. तीन सुरक्षाकर्मियों की घटनास्थल पर ही मौत।
  3. माओवादमुक्त घोषणा के बाद पहला मामला।

नईदुनिया न्यूज, कांकेर: माओवादियों की ओर से बिछाए गए आईईडी हटाने के अभियान में लगे सुरक्षा बल के चार कर्मी शनिवार को कांकेर-नारायणपुर सीमा पर शनिवार को हुए धमाके में बलिदान हो गए। हाल ही में गत 31 मार्च को प्रदेश को माओवादमुक्त घोषित किए जाने के बाद सुरक्षा बल के कर्मियों के बलिदान का यह पहला मामला है।

पुलिस ने बताया कि सुरक्षा बल के जवान थाना छोटेबेठिया अंतर्गत कांकेर–नारायणपुर जिले के सीमा क्षेत्र में डी-माइनिंग, एरिया डॉमिनेशन व सर्च ऑपरेशन के लिए टीम रवाना हुए थे। जहां पहले से बिछा कर रखी गई बारूदी सुरंग हटाने के दौरान दुर्घटनावश आईईडी में विस्फोट हो गया।


naidunia_image

नारायणपुर के मरकाबेडा आईईडी ब्लास्ट में घायल जवान की मौत हो गई है। जवान परमानंद कोर्राम रास्ते में शहीद हुआ। डॉक्टरों ने की मौत की आधिकारिक पुष्टि की है।

घायल जवान ब्रॉड डेथ लाया गया। शहीद जवान परमानंद कोर्राम कांकेर का निवासी था। नक्सलियों का डंप तलाशने के लिए छोटे बेतिया से टीम निकली थी। मरकाबेड़ा कांकेर और नारायणपुर का सरहदी इलाका है।

naidunia_image

डीआरजी के हैं चारों बलिदानी

विस्फोट की चपेट में आने से कांकेर डीआरजी के चार सदस्य घायल हो गए। इनमें से इंस्पेक्टर सुखराम वट्टी, कांस्टेबल कृष्णा कोमरा, कांस्टेबल संजय गढपाले विस्फोटस्थल पर ही बलिदान हो गए। जवान परमानंद कोर्राम रास्ते में शहीद हुआ। डॉक्टरों ने की मौत की आधिकारिक पुष्टि की है।

naidunia_image

सैकड़ों आईईडी नष्ट कर चुके हैं सुरक्षाकर्मी

बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पट्टिलिंगम ने बताया कि पिछले कुछ महीनों में आत्मसमर्पित माओवादी कैडरों ने छिपाए गए आईईडी की जानकारी दी है। सुरक्षा बल लगातार उन्हें निष्क्रिय करने में लगे हुए हैं। शनिवार को कांकेर जिला पुलिस दल आईईडी को निष्क्रिय कर रहा था, तभी उसमें विस्फोट हो गया। तीन पुलिस बल के सदस्यों की घटनास्थल पर भी मौत हो गई जबकि एक पुलिस बल का सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।